जम्मू एवं कश्मीर: कठुआ में सड़क दुर्घटना में 9 की मौत, 5 घायल
By - IANS News |23 Feb 2020 1:05 AM GMT
जम्मू एवं कश्मीर: कठुआ में सड़क दुर्घटना में 9 की मौत, 5 घायल
हाईलाइट
- जम्मू एवं कश्मीर : कठुआ में सड़क दुर्घटना में 9 की मौत
- 5 घायल
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में शनिवार शाम एक स्थानीय वाहन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना कठुआ के भिल्लावाड़ में हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कठुआ जिला में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर लगभग 300 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   23 Feb 2020 3:30 AM GMT
Tags
Next Story