झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यपाल से मुलाकात की, शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे

Jharkhand: Chief Minister Hemant calls on Governor, will meet Prime Minister on Saturday
झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यपाल से मुलाकात की, शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे
झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यपाल से मुलाकात की, शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे
हाईलाइट
  • झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यपाल से मुलाकात की
  • शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे

रांची, 10 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

कल्पना सोरेन ने राज्यपाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री शनिवार 11 जनवरी को दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, परंतु व्यस्तता के कारण दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी।

सूत्रों का कहना है कि सोरेन अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकते हैं और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। झारखंड में अभी तक मुख्यमंत्री के अलावा तीन ही मंत्री है। संभावना है कि 15 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

Created On :   10 Jan 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story