कर्नाटक: कर्ज न चुकाने पर महिला को खंभे से बांधकर पीटा, सात लोग गिरफ्तार

कर्नाटक: कर्ज न चुकाने पर महिला को खंभे से बांधकर पीटा, सात लोग गिरफ्तार
हाईलाइट
  • बेंगलुरू के कोडिगेहल्ली इलाके में महिला की पिटाई

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कर्ज न चुका पाने पर एक महिला की सरेआम बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वहीं पुलिस ने इस घटना से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला बेंगलुरू के कोडिगेहल्ली इलाके का है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोगों ने एक महिला को बिजली के खंभे से बांध रखा है और जमकर उसकी पिटाई भी कर रहे हैं।  जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने कुछ पैसे उधार ले रखे थे। उधार के पैसे न चुका पाने की वजह से उसके साथ ऐसा सुलूक किया गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि, महिला पर करीब 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ित महिला की पहचान राजम्मा के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, राजम्मा कई साल पहले अपनी बेटी के साथ कोडिगेहल्ली में आकर बस गई थी। उसने कथित तौर पर कई ग्रामीणों से 12 लाख रुपये उधार लेकर एक होटल शुरू किया था। राजम्मा को होटल से भारी नुकसान हुआ और वह पैसे नहीं चुका पाई। गुरुवार (13 जून) को ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर मारपीट की।

Created On :   14 Jun 2019 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story