केरल के कांग्रेसी विधायक पर रेप का आरोप

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के एक कांग्रेस विधायक पर 51वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगया हैं। महिला की शिकायत के आधार विधायक पर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने अपने बयान में कहा कि विधायक ने उसका रेप किया और परेशान कर आत्महत्या करने के लिए उकसाया। महिला की शिकायत के बाद, आत्महत्या के के लिएये मजबूर करने के आरोप में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
"कांग्रेस के विधायक एम विन्सेन्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आपको बता दे महिला ने आत्महत्या की कोशिश की थी। कोल्लम सिटी की पुलिस कमिश्नर अजीता बेगम ने बताया कि महिला के बयान निवेदन नेय्यात्कर के एक अस्पताल में दर्ज किए गए है। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
महिला के पति ने आरोप लगाया था कि विधायक बार-बार फोन पर फोन करते थे और उन्हें परेशान करते थे। हालांकि, विन्सेन्ट ने आरोपों को "आधारहीन" बताया है और कहा कि वो जांच के लिए तैयार हैं।
Created On :   21 July 2017 10:55 AM IST