- लखनऊ में किसान आंदोलन और कोविड संक्रमण के मद्देनजर धारा 144 लागू
- केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट का आज 11 बजे करेंगे उद्घाटन
- डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, आज से लागू हुई कीमत
- चीनी हैकर्स ने एसआईआई और भारत बायोटेक को बनाया निशाना, कर रहा साइबर हमले
किसान आंदोलन: कनॉट प्लेस में मानव श्रंखला बनाते हिरासत में लिए गए आप विधायक

हाईलाइट
- किसान आंदोलन: कनॉट प्लेस में मानव श्रंखला बनाते हिरासत में लिए गए आप विधायक
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह समेत अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी के ये नेता कनॉट प्लेस में अपना विरोध जताते हुए मानव श्रृंखला बनाना चाहते थे।
पश्चिमी दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी भी हैं। बड़ी संख्या में पंजाब के किसान कृषि कानूनों का विरोध करने दिल्ली बॉर्डर पर एकत्रित हैं। पुलिस ने किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक रखा है। इस बीच जरनैल सिंह मंगलवार दोपहर अपने कुछ सहयोगियों के साथ कनॉट प्लेस में अपना विरोध जताते हुए मानव श्रृंखला बनाने पहुंचे थे।
हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी ने कहा, दिल्ली के कनॉट प्लेस में काले खेती कानूनों के खिलाफ विरोध करते हुए जरनैल सिंह को दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है। किसानों के सम्मान में आप की यूथ विंग मैदान में उतरी है।
जरनैल सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा, किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के नौजवान सड़क पर उतरे हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस में काले खेती कानूनों के खिलाफ विरोध करते हुए, दिल्ली पुलिस ने हमें हिरासत में लिया है। किसानों के सम्मान में देश का नौजवान मैदान में आ गया है।
मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम किसानों की मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए ह्यूमन चेन बनाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें शांतिपूर्ण विरोध नहीं करने दिया।
इससे पहले जरनैल सिंह और उनके कुछ अन्य साथियों ने 27 नवंबर को किसानों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के समीप प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। तब भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। जरनैल सिंह के साथ पंजाब से आए आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भी इस विरोध में शामिल थे। यह लोग कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
दिल्ली सरकार किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, किसानों की मांग जायज है। केंद्र सरकार को किसानों की मांगें तुरंत माननी चाहिए। किसानों का आंदोलन बिल्कुल अहिंसक है।
जीसीबी/एएनएम
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।