- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Know Doctor Bhimrao Ambedkar's Love Story On His Birth Jayanti
दैनिक भास्कर हिंदी: Ambedkar Jayanti: इतनी खूबसूरत थी बाबा साहब की लवस्टोरी, समाज से लड़कर की थी ब्राह्मण महिला से शादी

हाईलाइट
- भारतीय संविधान के जनक और दलित समाज को नई पहचान देने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का आज 128 वां जन्मदिन है
- डॉक्टर अंबेडकर की शादी साल 1906 में सिर्फ 15 साल की उम्र में ही हो गई थी, क्योंकि उस वक्त बालविवाह का प्रचलन था।
- वे यह बात बहुत जल्दी ही समझ गए थे कि एक ज्ञान ही है, जो समाज से हर दोष दूर कर सकता है।
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। भारतीय संविधान के जनक और दलित समाज को नई पहचान देने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का आज 128 वां जन्मदिन है। मध्यप्रदेश के महू में जन्में डॉक्टर अंबेडकर की शादी साल 1906 में सिर्फ 15 साल की उम्र में ही हो गई थी, क्योंकि उस वक्त बालविवाह का प्रचलन था। उनकी पत्नी का नाम रमाबाई थी और उस दौरान वह 9 साल की थी। पहली पत्नी से उनके पांच बच्चे थे। लंबी बीमारी के चलते 1935 में रमाबाई का निधन हो गया। शादी के बाद भी बाबा साहब ने अपनी पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। बाबा साहब को शादी के बाद एक बार फिर प्यार हुआ। अपने प्यार को हासिल करने के लिए वे अपने परिवार और समाज तक से लड़ गए थे। बाबा साहब के जन्मदिन पर जानें उनकी खूबसूरत लव स्टोरी।
इग्लैंड में पढ़ाई के दौरान प्यार में पड़ गए थे बाबा साहेब
बाबा साहेब अंबेडकरको पढ़ना बहुत पसंद था। वे यह बात बहुत जल्दी ही समझ गए थे कि एक ज्ञान ही है, जो समाज से हर दोष दूर कर सकता है। मुम्बई के एलफिंस्टन में दाखिला लेने वाले बाबा साहेब एक अकेले दलित थे। वहां से उन्होंने बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद जब वे इग्लैंड में थे, उस दौरान उनकी मुलाकात अंग्रेज महिला फ्रांसिस फिट्जेराल्ड से हुई थी। फ्रांसिस उन दिनों हाउस ऑफ कामंस और इंडिया हाउस में टाइपिस्ट थीं। अंबेडकर से वह 1920 के आसपास लंदन में ही मिलीं। कुछ समय में दोनों करीब आ गए थे। कुछ की नजर में ये एक प्लेटोनिक रिश्ता था। करीब 1923 से 1943 बीच उनकी बात हुईंं। वे लैटर्स के माध्यम से भी एक दूसरे से बात करते रहते थे।
पत्रों के माध्यम से होता था संवाद
बाबा साहेब और फ्रांसिस के बीच लगभग 92 पत्रों में बात हुई। इन 92 पत्रों में फ्रांसिस का अंबेडकर के प्रति अपनत्व झलकता है और प्यार भी। उनके प्रति फिक्र भी और कुछ हद तक अधिकार की भावना भी। कुछ पत्र प्यार के अहसासों में डूबे हुए थे। साल 2005 में इन पत्रों पर एक बुक भी प्रकाशित की गई थी। जिस पर उनके पोते प्रकाश अंबेडकरने आपत्ति व्यक्त की थी। डॉक्टर अंबेडकर की आखिरी किताब 'व्हाट कांग्रेस एंड गांधी हैव डन टू अनटेचेबल' फ्रांसिस को समर्पित थी।
आखिरी किताब फ्रांसिस थी समर्पित
अंबेडकर के पत्रों से यह बात साफ जाहिर होती है कि वे फ्रांसिस को डी कहकर बुलाते थे। फ्रांसिस उन्हें प्यारे भीम कहकर संबोधित करती थी। वह वर्ष 1943 में भारत आना चाहती थीं, लेकिन तत्कालीन राजनीतिक हालात के चलते उन्हें वीजा नहीं मिल सका। 1964 में बाबासाहेब के सहयोगी और बैरिस्टर केके खाडे लंदन में फ्रांसिस से मिले। जब उन्होंने उनसे पूछा, 'क्या उन्हें मालूम है कि डॉ. अंबेडकर ने अपनी आखिरी किताब उन्हें समर्पित की है' तो उनका कहना था, 'हां मुझे मालूम है।' फ्रांसिस अक्सर बाबा साहेब के स्वास्थ को लेकर चिंतित रहती थी। उनकी चिंता पत्रों में साफ झलकती थी, लेकिन न जाने क्या हुआ कि वर्ष 1943 के बाद दोनों के बीच पत्राचार औऱ संबंध खत्म हो गया।
जब दूसरी बार प्यार में पड़े बाबा साहेब
साल 1947 के दौरान बाबा साहेब काफी बीमार रहने लगे। उन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो गई। उस दौरान मुंबई की डॉक्टर सविता ने उनका इलाज शुरु किया। वह पुणे के सभ्रांत मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं। इलाज के दौरान वह डॉक्टर अंबेडकर के करीब आईं। दोनों की उम्र में अंतर था। 15 अप्रैल 1948 को अंबेडकर ने अपने दिल्ली स्थित आवास में उनसे शादी कर ली। जब शादी हुई तो न केवल ब्राह्मण बल्कि दलितों वर्ग ने भी इस शादी का विरोध किया। अंबेडकर के बेटे ने भी इस शादी का विरोध किया। इन विरोधों से परे रहकर, डॉक्टर सविता ने मरते दम तक अंबेडकर का साथ दिया।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज आरोप - पवार की वजह से नहीं हो सका था दाऊद का प्रत्यर्पण
दैनिक भास्कर हिंदी: RSS पर प्रकाश आंबेडकर का निशाना, ‘खेल तुमने शुरू किया है, खत्म मैं करूंगा’
दैनिक भास्कर हिंदी: बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक के लिए महापुरुषों के गांवों से लाई जाएगी मिट्टी
दैनिक भास्कर हिंदी: आंबेडकर ने आरक्षण सिर्फ 10 वर्ष के लिए लागू करने की बात कही थी:सुमित्रा महाजन
दैनिक भास्कर हिंदी: 2020 तक पूरा होगा आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्मारक, सालभर में बाकी जमीन का होगा हस्तांतरण