Raja Raghuvanshi Case: मर्डर से ठीक पहले का वीडियो? इंफ्लूएंजर के कैमरे में कैद हुई राजा की आखिरी ट्रेकिंग, व्हाइट शर्ट पहने सोनम के साथ आए नजर

मर्डर से ठीक पहले का वीडियो? इंफ्लूएंजर के कैमरे में कैद हुई राजा की आखिरी ट्रेकिंग, व्हाइट शर्ट पहने सोनम के साथ आए नजर
  • राजा रघुवंशी का आखिरी वीडियो आया सामने
  • सोनम के साथ ट्रैकिंग करते आ रहे हैं नजर
  • इंफ्लूएंजर ने शेयर की वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आई है। 23 मई की सुबह लगभग 9:45 बजे राजा और उनकी पत्नी सोनम, मेघालय में पहाड़ पर ट्रैकिंग करते नजर आए। यह दृश्य एक इंफ्लूएंजर ने अपने कैमरे में गलती से कैद कर लिया। वीडियो में सोनम को सफेद टॉप पहने देखा जा सकता है। राजा ठीक सोनम के पीछे-पीछे आ रहा है। एम. देव सिंह नाम के पर्यटक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर शेयर किया। आपको बता दें कि, 23 मई को ही राजा की हत्या कर 3 सुपारी किलर्स ने उसकी डेड बॉडी गहरी खाई में फेंक दी थी।

पर्यटक ने शेयर की वीडियो

पर्यटक ने कपल का वीडियो शेयर कर लिखा, मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के कपल (राजा रघुवंशी और मुस्कान) की रिकॉर्डिंग मिली, सुबह का समय लगभग 9:45 हो रहा था, जब हम नीचे जा रहे थे और कपल नोगरियाट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहा था। मुझे लगता है कि यह कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग थी और सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो राजा के पास से मिली थी। मैं उम्मीद करता हूं कि इससे मेघालय पुलिस को केस को सुलझाने में मदद मिलेगी।

'वीडियो में नजर आए 3 अन्य हमलावर'

यूजर ने आगे बताया कि जब भी मैंने वीडियो में राजा को देखा, मुझे उसके बारे में बहुत बुरा लगा। वह सामान्य दिख रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके लिए क्या इंतजार कर रहा होगा। मेरे पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के 3 अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने जोड़े से बीस मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।

11 मई को हुई थी शादी

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वह हनीमून मनाने के लिए निकलते हैं। पहले वह असम के कामाख्या मंदिर गए और फिर 22 मई को मेघायल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद राजा रघुवंशी ने एक स्कूटी 4 दिन के लिए रेंट पर ली। 23 मई को कपल ने अपने घरवालों के अंतिम बार बात की थी। इसके बाद राजा और उन्की पत्नी सोनम के फोन बंद हो गए। कुछ गांव वालों को कपल की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस पड़ी हुई मिली जिसमें चाभी भी लगी थी। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर पुलिस लापता कपल को तलाशने में जुट गई। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली। लापता चल रही सपना को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Created On :   16 Jun 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story