Air India Flight: एयर इंडिया के एक और विमान में आई खराबी, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग

एयर इंडिया के एक और विमान में आई खराबी, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग
  • बड़ा विमान हादसा टला
  • एयर इंडिया के इंजन में आई खराबी
  • कोलकाता एयरपोर्ट पर ही रोकना पड़ा विमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान में खराबी आने की खबर आए दिन सामने आ रही है। इस कड़ी में एक और फ्लाइट को बीच में ही लैंड करवाने की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे विमान को कोलकाता में रुकना पड़ा। प्लेन के इंजन में दिक्कत आ गई थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दरअसल, एयर इंडिया का विमान एआई-180 कोलकाता होते हुए मुंबई के लिए रवाना हो रहा था। इसे मुंबई के लिए मंगलवार रात 2 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते फ्लाइट को एयरपोर्ट पर ही रोक कर रखा। समस्या ठीक नहीं हुई तो पैसेंजर्स को 5.20 बजे उतार दिया गया।

विमान के पहियों से निकली चिंगारी

आपको बता दें कि, सोमवार को भी एक बड़ा हादसा होने से टल गया था। लखनऊ के चौधरी सिंह चरण एयरपोर्ट पर हज से आ रही यात्रियों से भरी फ्लाइट के पहियों से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा। पायलेट ने तुरंत विमान को रोका और फिर इस खराबी के बारे में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताया। यह तब हुआ जब सऊदी अरब के जेद्दा से आया विमान लैंड कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 250 पैसेंजर्स सवार थे। गनीमत रही कि हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई।

सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी 3112 शनिवार रात करीब 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट रविवार सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान में कुछ खराबी आई। विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर लाने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बारत निकाला गया।

यह भी पढ़े -झुग्गियों पर बुलडोजर एक्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला, कहा - 'आखिर बीजेपी चाहती क्या है, क्या दिल्ली...'

अहमदाबाद में दर्दनाक विमान हादसा

बता दें कि, बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ था। एयर इंडिया के पैसंजर विमान एआई-171 के क्रैश होने से 241 लोगों की मौत हो गई।

Created On :   17 Jun 2025 9:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story