इमरजेंसी लैंडिंग: बम की धमकी भरे कॉल के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

बम की धमकी भरे कॉल के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कोच्चि से दिल्ली जा रही थी
  • विमान में बम की मिली धमकी
  • नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट जो कोच्चि से दिल्ली जा रही थी, फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में आज मंगलवार को उस दौरान हड़कंप मच गया जब बम की धमकी मिली, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, विमान की जांच की जा रही है।

डीसीपी नागपुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है, जांच जारी है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Created On :   17 Jun 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story