पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार आज: विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे होगा पंचतत्वों में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

- विजय रूपाणी की अंतिम विदाई आज
- शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्वों में होंगे विलीन
- अहमदाबाद विमान हादसे में गंवाई थी पूर्व सीएम ने जान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकोट में आज (सोमवार) किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, उनके शव का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा, फिर अहमदाबाद हवाई रास्ते से अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर करीब एक घंटे तक रखा जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्वों में विलीन किया जाएगा। सूचना के अनुसार पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। याद दिला दें 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन हुआ था। प्रशासन ने कहा कि अभी तक पूर्व सीएम समेत 92 लाशों की पहचान हुई है, जबकि 47 शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे का समय
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम रूपाणी के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम के बाद हवाई रास्ते से राजकोट लाया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए 1 घंटे का समय तय किया है। इसके बाद शाम 5 बजे के आसपास पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजकोट आएंगे। उनके अलावा गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि प्लेन क्रैश में मारे गए अन्य लोगों के लिए भी बीजेपी ने 17 जून को राजकोट और 19-20 जून को गांधीनगर में प्रार्थना सभा रखी है।
कैसे हुई पूर्व सीएम के शव की पहचान
विजय रूपाणी के शव की पहचान के लिए 15 जून की सुबह उनके भतीजे अनिमेष रूपाणी का डीएनए सैंपल लिया गया था। जैसे ही पूर्व सीएम के डीएनए से उनके भतीजे के डीएनए से मैच हुआ। इसकी जानकारी मीडिया में स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और कैबिनेट मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने दी। आगे उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम की मृतदेह का नंबर एआई100 है।
अहमदाबाद प्रशासन ने दी ये अहम जानकारी
अहमदाबाद प्रशासन के अनुसार विमान हादसे में अभी तक 92 शवों की पहचान हो चुकी है। जिसमें से 47 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। 13 मृतकों के परिजनों को जल्द ही शवों को सौंप दिया जाएगा, जबकि 12 रिश्तेदार खुद तय करेंगे की कब लाशों को लेने आ रहे है। उन्होंने आगे बताया कि 12 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने एक से अधिक रिश्तेदार को खोया है। वह डीएनए सैंपल मिलने के बाद शवों को लेने आएंगे।
Created On :   16 Jun 2025 2:14 PM IST