कुमारस्वामी ने कर्नाटक CM की शपथ ली, मोदी विरोधी नेताओं का लगा जमावड़ा

कुमारस्वामी ने कर्नाटक CM की शपथ ली, मोदी विरोधी नेताओं का लगा जमावड़ा

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को CM पद की शपथ दिलाई। कांग्रेस के जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण के मौके पर बीजेपी विरोधी तमाम  नेता मौजूद रहे है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, शरद यादव, NCP के शरद पवार, UP के पूर्व CM अखिलेश यादव, RJD के तेजस्वी यादव भी शपथ समारोह में उपस्थित रहे।

 

  • 04:45 PM शपथ ग्रहण समारोह: तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी के पैर छुए
  • 04:43 PM कर्नाटक: शपथ लेने के बाद शाम 5:30 बजे KPCC जाएंगे जी परमेश्वर
  • 04:40 PM शपथ ग्रहण समारोह: अख‍िलेश यादव ने ममता बनर्जी के पैर छुए
     


गुरुवार को केआर रमेश कुमार को स्पीकर चुना जाएगा और इसी दिन एचडी कुमारस्वामी विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।
 

 

  • दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी
  • 4: 34 PM राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को दिलाई CM पद की शपथ
  • 4: 33- कर्नाटकः बेंगलुरु में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार का शपथग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ 


     



     

       
  • 4: 32 PM कर्नाटक: सोनिया और राहुल गांधी ने मायावती से की मुलाकात
  • 4 :25 PM कर्नाटक: शपथ ग्रहण के लिए मंच पर मौजूद हैं एचडी कुमारस्वामी

     

 


 




 

 


 

 


 

 

1.52 PM : सीताराम येचुरी, शरद पवार और अखिलेश यादव बैंगलुरू पहुंचे।

 

 

 

 

1.24 PM :  चंद्रबाबू नायडू और ममता बनर्जी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे।

 

 

 

ऐसी रही अतिथियों की सीटिंग व्यवस्था

 

 

 

11.08 AM : सीएम डेजिगनेट कुमारस्वामी ने कहा कि मेनिफेस्टो में की गई सारी घोषणाएं पूरी की जाएंगी। किसानो के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

 

 

 

 

 

 

 



 

 

24 को गठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट 
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के अगले दिन यानी 24 मई को बहुमत परीक्षण होगा। वेणुगोपाल के अनुसार, 34 मंत्रियों में से कांग्रेस के कोटे से 22 मंत्री होंगे, जबकि मुख्यमंत्री सहित जेडीएस के कोटे से 12 मंत्री बनेंगे। विधानसभा के स्पीकर का पद कांग्रेस को मिला है। स्पीकर केआर रमेश कुमार होंगे। कर्नाटक की राजनीति में भारी उठापटक के दौरान कांग्रेस और जेडी(एस) के तारणहार रहे डीके शिवकुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

 

 

 

 

दूर हुईं असहमतियां, मिलकर करेंगे काम 

जेडीएस और कांग्रेस के बाद शुरूआत में कुछ मुद्दों पर असहमतियां थीं, जो बाद में बातचीत के माध्यम से दूर कर ली गईं। पहले कांग्रेस ने डिप्टी सीएम के दो पद मांगे थे, जिस पर जेडीएस तैयार नहीं थी। बाद में स्पीकर का पद भी कांग्रेस को देने पर दोनों दलों के बीच सहमति हो गई। आपसी सहमति के आधार पर स्पीकर का पद कांग्रेस के पास गया है। वहीं बताया जा रहा है कि डिप्टी स्पीकर का पद जेडीएस के पास होगा। कांग्रेस की तरफ से के आर रमेश कुमार को स्पीकर चुना गया है। रमेश कुमार छह बार से कांग्रेस के विधायक हैं। गुरुवार को स्पीकर का चुनाव होगा और उसके बाद शुक्रवार को कुमारस्वामी बहुमत साबित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद ही कैबिनेट के सभी मंत्रियों का विस्तार होगा और 29 मई को सभी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है। 



डिप्टी सीएम के लिए राजी नहीं थे देवेगौड़ा 


जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा शुरूआत में डिप्टी सीएम पद के लिए तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि डिप्टी सीएम बनाने से राज्य की राजनीति दो ध्रुवों में विभाजित हो जाती है।  देवेगौड़ा ने काफी देर तक कांग्रेस को डिप्टी सीएम पर जोर नहीं देने के लिए मनाया। उन्होंने सीएम पद कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी किया, जिस पर कांग्रेस तैयार नहीं हुई। बाद में देवेगौड़ा डिप्टी सीएम की कांग्रेस की मांग पर राजी हो गए। इसके अलावा स्पीकर का पद भी कांग्रेस को देने का निर्णय लिया गया। इस तरह दोनों दलों के बीच पैदा हुआ गतिरोध आपसी स्तर पर ही सुलझा लिया गया। 

गठबंधन धर्म निभाना कठिन काम 


एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच कोई असहमतियां नहीं हैं। हमने अपने सभी मुद्दे आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझा लिए है्ं। उन्होंने कहा हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। गठबंधन चलाना बेहद कठिन काम है। मैं इसके प्रति पहले से सतर्क हूं। हमारे बीच सैद्धांतिक सहमति कायम है। आगे चल कर किसी तरह के विवाद की सूरत पैदा नहीं होगी। हमारी पहली प्राथमिकता राज्य के विकास की गति को जारी रखना है।

Created On :   23 May 2018 3:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story