LoC पर महाराष्ट्र के योगेश शहीद, अमृतसर सेक्टर में घुसपैठिया ढेर

Lance Naik Yogesh Murlidhar Bhadane martyred at LoC in Rajouri
LoC पर महाराष्ट्र के योगेश शहीद, अमृतसर सेक्टर में घुसपैठिया ढेर
LoC पर महाराष्ट्र के योगेश शहीद, अमृतसर सेक्टर में घुसपैठिया ढेर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में LoC पर लांस नाइक योगेश मुरलीधर भडाने शहीद हो गए हैं। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। लांस नाइक योगेश मुरलीधर भडाने महाराष्ट्र के थे। वे महाराष्ट्र के धुले जिले के खलाने गांव के रहने वाले थे। उनकी उम्र महज 22 वर्ष थी। भडाने के परिवार में उनकी पत्नी हैं।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबनी सेक्टर में सीमा पार से भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस सीजफायर वायलेशन में लांस नाइक योगेश मुरलीधर भडाने शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि LoC पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने भी जोरदार और प्रभावी जवाब दिया।

बता दें कि पिछले एक दशक में साल 2017 में पाकिस्तान द्वारा सबसे ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में 35 लोगों की मौत हुई हैं। इन घटनाओं में 19 आर्मी के सैनिक और 4 बीएसएफ सोल्जर शहीद हुए हैं। 

उधर, अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते समय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। यह घटना शुक्रवार रात की है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि BSF के EX-17 बटालियन ने शुक्रवार रात करीब 7.55 पर सीमा चौकी रियर कक्कर में एक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि महसूस की। इसके बाद जवानों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी। चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जब वह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की तो बीएसएफ के जवानों ने उसे ढेर कर दिया।

सैन्य अफसर ने यह भी बताया कि घुसपैठिए के पास से करीब 600 पाकिस्तानी रुपए बरामद किए गए। 30 वर्षीय घुसपैठिए का शव शाम में पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया है। 

Created On :   13 Jan 2018 6:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story