अवधि बढ़ी : अब 5 जून तक जमा की जा सकेगी हज यात्रा की किस्त

Last Date increased: Now Haj travel fund can be deposited till June 5
अवधि बढ़ी : अब 5 जून तक जमा की जा सकेगी हज यात्रा की किस्त
अवधि बढ़ी : अब 5 जून तक जमा की जा सकेगी हज यात्रा की किस्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए यात्रा की अंतिम किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 23 मई से बढ़ाकर 5 जून कर दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद अहमद खान द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिन लोगों का चयन प्रतीक्षा सूची से बाद में हुआ है, उन्हें पहली किस्त की 81 हजार की राशि जमा करना है। वह जल्द इस राशि को जमा कराएं, ताकि दूसरी किस्त भरने में उन्हें देरी न हो। 

ईद के बाद दो प्रशिक्षण शिविर 
ईद के बाद दो प्रशिक्षण शिविर होंगे, जिसमेंं एक विदर्भ स्तरीय और दूसरा महिलाओं के लिए होगा। 24 जून को सेंट्रल इंडिया खादिम हुज्जाज कमेटी की ओर से हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 24 जून को टेलीफोन एक्सचेंज चौक स्थित सेफ एंड हास्पिटल में  किया जाएगा। 

नागपुर में बिना मेहरम चार महिलाओं का एक समूह
पहली बार महिलाओं का बिना मेहरम चार महिलाओं का एक समूह नागपुर से हज पर जाएगा। महाराष्ट्र से बिना मेहरम हज पर जाने वालों के चार समूह हैं जिनमें नागपुर, बीड़, मुंबई, नाशिक के एक-एक समूह शामिल हैं। 

13 महिला खादिम
देशभर से 13 महिला खादिम हुज्जाज हज यात्रियों के साथ रवाना होगी। महाराष्ट्र की महिला हज यात्रियों की सेवा के लिए 3 महिला खादिम हुज्जाज जाएंगी जिसमें से एक नागपुर से होगी। एक पुरुष खादिम हुज्जाज भी नागपुर से जाएगा। 

नागपुर जिले से 476 लोग जाएंगे हज यात्रा पर
इस वर्ष महाराष्ट्र से 12 हजार 500 लोग हज यात्रा करेंगे। नागपुर जिले से 476 लोग हज पर जाएंगे। नागपुर इंबारर्केशन पाइंट से विदर्भ, मध्यप्रदेश के चार जिले तथा छत्तीसगढ़ के करीब 2 हजार 800 यात्री हज पर जाएंगे। नागपुर विभाग से 23,068 आवेदन आए थे जिसमें जनरल श्रेणी के 2266 थे। पूरे विदर्भ से 7 हजार 210 आवेदन मिले थे जिसमें से 2 हजार 101 हज यात्रियों का ड्रा द्वारा चयन किया गया। नागपुर इंबारर्केशन पाइंट से ग्रीन श्रेणी का किराया 2 लाख 50 हजार 900 रुपए और अजीजिया श्रेणी का किराया 2 लाख 16 हजार 700 रुपए है। एयरपोर्ट कर सहित हवाई किराया 69 हजार रुपए है। 

Created On :   31 May 2018 12:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story