'पूर्व विदर्भ में कम वर्षा से धान की फसल को पहुंचा नुकसान, किसान परेशान

Low rainfall, water scarcity damaging paddy crop in East Vidarbha
'पूर्व विदर्भ में कम वर्षा से धान की फसल को पहुंचा नुकसान, किसान परेशान
'पूर्व विदर्भ में कम वर्षा से धान की फसल को पहुंचा नुकसान, किसान परेशान
हाईलाइट
  • पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में कम वर्षा ने धान के किसानों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है
  • फसलों की सिंचाई के लिए नहीं मिल रहा पानी

डिजिटल डेस्क,नागपुर (महाराष्ट्र)। पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में कम वर्षा ने धान के किसानों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है क्योंकि उनके पास अपनी फसलों की सिंचाई के लिए ज्यादा पानी नहीं है। धान के किसान पोपेश शंकर ने बताया, उन्होंने शुरुआत में कुछ बारिश के दिनों में फसल बोई है लेकिन बाद में इस क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।

किसान ने कहा, हमने सीजन की बारिश के पहले कुछ वर्षा के दौरान धान की बुवाई की, लेकिन उसके बाद बारिश नहीं हुई है। सरकार किसानों की मदद करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। यह किसानों को मौत के कगार पर ले आया है। एक अन्य किसान राम प्रसाद ने कहा, मैंने 11 एकड़ की जमीन में धान की फसल बोई है और करीब 80 हजार रुपये खर्च किए हैं। अब बारिश नहीं हो रही और जिससे फसल को नुकसान होगा।

एक अन्य किसान ने दावा किया कि बांध के निर्माण से क्षेत्र में जल संकट शुरू हो गया था। उन्होंने कहा, पूर्वी विदर्भ में धान की फसल बारिश के पानी पर ज्यादा नहीं बल्कि बांध के पानी पर निर्भर करती है, लेकिन एक और बांध बनने के बाद समस्या शुरू हो गई। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि, अगले तीन दिनों में इस क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है।

Created On :   25 July 2019 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story