- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Maharashtra: If Shiv Sena does not agree, will BJP take the step of President's rule?
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र : शिवसेना नहीं मानी तो क्या भाजपा राष्ट्रपति शासन का कदम उठाएगी?

हाईलाइट
- महाराष्ट्र : शिवसेना नहीं मानी तो क्या भाजपा राष्ट्रपति शासन का कदम उठाएगी?
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने में आ रही अड़चनों के बीच भाजपा ने अन्य विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है। गतिरोध और लंबा खिंचने पर भाजपा राष्ट्रपति शासन का भी कदम उठा सकती है। महाराष्ट्र के निवर्तमान वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के बयान से भी ऐसे संकेत मिलते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी की सोची-समझी रणनीति के तहत सुधीर ने यह बयान दिया।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी पार्टी शिवसेना के साथ बातचीत जारी रख सकती है। अगर इस अवधि में बातचीत सही मुकाम पर पहुंचेगी तो फिर राष्ट्रपति शासन हटाकर सरकार बनाने का कभी भी फैसला हो सकता है। दरअसल, पार्टी को लगता है कि 24 अक्टूबर को नतीजे आने के 10 दिनों बाद भी सरकार न बनने से राज्य सियासी भंवर में फंसा हुआ है, जिससे गलत संदेश जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा, भाजपा सत्ता की भूखी नहीं है। चूंकि जनादेश भाजपा-शिवसेना महायुति(महागठबंधन) के पक्ष में है तो हम सरकार बनाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं, मगर ताली दोनों हाथ से बजती है। बात नहीं बनी तो पार्टी के घुटने टेकने से बेहतर कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाए। तब भी हम महाराष्ट्र की जनता की बेहतर ढंग से सेवा कर सकेंगे।
भाजपा की ओर से राष्ट्रपति शासन पर विचार करने के संकेत देने के बाद शिवसेना मुखर हो उठी है। शिवसेना ने अपने पास 145 विधायकों का समर्थन होने की बात कहते हुए भाजपा पर भड़ास निकाली है। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के राष्ट्रपति शासन वाले बयान को शिवसेना ने जनादेश का अपमान बताया है। शिवसेना ने शनिवार को भाजपा को आगाह किया कि राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रमुख है। भाजपा की ओर से राष्ट्रपति या राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग करने का कोई भी प्रयास देश के लिए खतरा है।
गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में वित्तमंत्री रहे सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा था कि यदि महाराष्ट्र में सात नवंबर तक सरकार नहीं बनती है, तो ऐसी स्थिति में राज्य में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रमुख है.. वह किसी की जेब में नहीं है। इस तरह की धमकी देना जनता के जनादेश का अपमान है। उन्होंने दोहराया कि शिवसेना अपने गठबंधन की प्रतिबद्धताओं को भाजपा के साथ अंतिम क्षण तक सम्मान देगी। लेकिन इसके बाद रूको और देखो की नीति को नहीं अपनाया जाएगा।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: जब दिल्ली की अदालतों पर ताले थे, तब भी अपनी अदालत में फैसले सुनाता रहा
दैनिक भास्कर हिंदी: INX Case: चिदंबरम की जमानत याचिका का ED ने किया विरोध
दैनिक भास्कर हिंदी: तीस हजारी झड़प : वकीलों का कामकाज ठप करने का एलान, पुलिस मौन!
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार : सूर्योपासना के छठ व्रत पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अघ्र्य