मुंबई में 12 की जलकर मौत, नमकीन फैक्टरी में लगी थी आग

major fire broke in Mumbais Khairani Road shop, 12 died
मुंबई में 12 की जलकर मौत, नमकीन फैक्टरी में लगी थी आग
मुंबई में 12 की जलकर मौत, नमकीन फैक्टरी में लगी थी आग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के खैरानी रोड की एक दुकान में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण से लगी। आग की खबर मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

 

25 दमकलों ने बुझाई आग

मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार खैरानी रोड के मखारिया कंपाउंड में भानू फरसन पर ये आग लगी है। भानू फरसन में नमकीन बनाने का काम किया जाता है। ये जगह लक्ष्मी नारायण टैंपल के पास ही है। सुबह करीब 4.17 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 4.34 मिनट पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। साकिनाका पुलिस स्टेशन के सीनियर सब इंस्पेक्टर धर्माधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद करीब दो दर्जन दमकलों को रवाना किया गया। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

 

12 की जलकर मौत

जो लोग दुकान के अंदर सो रहे थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुकान के बाहर सो रहे लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आग लगने से इमारत का कुछ हिस्सा गिरने से कुछ लोग मलबे के नीचे फंस गए। ऑफीशियल जानकारी के अनुसार 12 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है।

 

केमिकल फ्रैक्ट्री में भी लगी थी आग

मुंबई में 24 घंटों के अंदर आग लगने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को एमआईडीसी इलाके की एक केमिकल कंपनी मोडेप्रो प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 9 कर्मचारी आग में झुलस गए थे। आग लगने से प्लांट के रिएक्टर में विस्फोट हो गया। जिससे आग और भड़क गई। आग इतनी भयानक थी कि इसका धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। करीब 3 घंटों की मश्क्कत के बाद दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Created On :   18 Dec 2017 11:22 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story