मुंबई के RK स्टूडियो में लगी आग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई स्थित आरके स्टूडियो में शनिवार की दोपहर 3 बजे भीषण आग लग गई जिससे इलेक्ट्रिक वायरिंग और सजावट का सामान जलकर खाक हो गया। ये आग "सुपर डांसर" शो के सेट पर लगी। इस स्टूडियो की स्थापना बॉलीवुड में शो मैन के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर ने की थी। वर्तमान में इसकी देख-रेख उनके बेटे और अभिनेता ऋषि कपूर करते हैं।
आग लगने से स्टूडियो का एक कमरा जलकर खाक हो जबकि टीवी सीरियल "सूपर डांसर" का सेट भी पूरी तरह से नष्ट हो गया। स्टूडियो के कमरे में इलेक्ट्रिक सामान और सजावट का सामान रखा हुआ था जिनमें इलेक्ट्रिक सामान को कुछ हद तक नुकसान हुआ है।
आग लगने के दौरान स्टूडियो में कोई भी मौजूद नही था। शनिवार होने की वजह से सारे क्रू मेंबर छुट्टी पर थे। फ़िलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर नही है।
इस बारे में स्टूडियो के मालिक रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि आग लगने के समय स्टूडियो में कपूर परिवार का कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था। बता दें कि इस स्टूडियों की स्थापना सिनेमा जगत की महान हस्ती राजकपूर ने 1948 में की थी। इस स्टूडियो में पहली फिल्म "आग" बनाई गई थी जो कि पूरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
Created On :   16 Sept 2017 4:58 PM IST