- पार्टी के लिए चिंतित हूं, कमजोर नहीं करना चाहता : आनंद शर्मा
- उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब मिलेगी गाइड की सुविधा
- अमेरिका-मेक्सिको सीमा के पास कार दुर्घटना में 13 की मौत
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक आज
- बाइडन प्रशासन ने पहली बार रूस पर लगाया प्रतिबंध, जहर बनाने के कारोबार पर लगाई लगाम
उत्तराखंड : चमोली में बादल फटा, 8 जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट
हाईलाइट
- उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही।
- चमोली में बादल फटने से लोगों के घरों में घुसा पानी चार लोग बाढ़ में बहे।
- 8 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते 13 घंटों से उत्तराखंड में तबाही की बारिश हो रही है। भारी बारिश से कई जगह पुल बह गए तो भूस्खलन से कई जगह रास्ते बंद कर दिए गए हैं। चमोली से 35 किलोमीटर दूर सोनाली में बादल फटने से पूरे इलाके में बाढ़ की स्थिति बन गई है। अचानक पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आया पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी में बढ़े-बढ़े पत्थर बहकर आ रहे थे। जिससे भारी नुकसान हुआ है। पानी का तेज बहाव लोगों की जान मुश्किल में डाल बीती रात पानी के तेज बहाव में 4 लोगों की बह जाने की खबर भी मिली है।
जानकारी के मुताबिक अभी तक 98.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही कुमाऊं के नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश जारी रहेगी। चमोली बद्रीनाथ जाने वाली सड़क बारिश के कारण धंस गई है। जिससे गाड़ियों का आना जाना मुश्किल हो गया। नंदप्रयाग में NH58 पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ। हरिद्वार से बद्रीनाथ जाने वाली सड़क पर बड़े बड़े पत्थर गिर गए। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची। हिमाचल में कई जगहों पर भूस्खलन हो जाने से यातायात प्रभावित हो गया है।
Himachal Pradesh: State highway 10 (Theog- Hatkoti) blocked due to landslide near Nihari in Shimla district. pic.twitter.com/apkOSrqeYj
— ANI (@ANI) August 6, 2018
Himachal Pradesh: Road to Naina Devi temple in Bilaspur district is blocked due to a landslide following heavy rains. Clearing of the road is underway. pic.twitter.com/JgayulgywM
— ANI (@ANI) August 6, 2018
सोमवार को बारिश ने एक बार फिर दिल्ली में वापसी की है। कल शाम से शहर में काले बादल छाए हुए थे। रात 9 बजे से रिमझित बारिश को दौर शुरू हुआ जोकि रातभर जारी है। सुबह भी हल्की बारिश रूक-रूक कर जारी है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश बढ़ने की संभावना जताई है। मंगलवार से गुरुवार के बीच मध्यम बारिश होगी। दिल्ली में 6-9 अगस्त के बीच ज्यादातर इलाकों पर बारिश के चलते अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री और न्यूनतम 25-26 डिग्री रहने की संभावना है।
कैलाश मानसरोवर में फंसे 140 भारतीय
मौसम की खराबी के चलते कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे 180 भारतीय नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार शाम दोनों स्थानों पर हुई गिनती में खुलासा हुआ कि 124 लोग सिमिकोट और 50 लोग हिलसा या हिलसा जाने वाले रास्ते में फंसे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार इस बारे में जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि सभी तीर्थ यात्रा को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में 48 घंटों में 17 से ज्यादा की मौत
भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सूबे में एक जुलाई से अब तक बारिश से हुए कई हादसों में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राज्य में हजारों एकड़ में खरीफ की फसल डूबने से खराब हो गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कम बारिश देखी गई थी। यूपी में 43 फीसदी कम बारिश रही थी। लेकिन आखिरी हफ्ते में जबरदस्त बारिश हुई, जिसने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।