बारिश से उत्तर भारत में राहत के आसार, जबकि अगले 5 दिनों में देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

Monsoon farewell from Delhi to Bihar, know in which part of the country there will be heavy rain for the next 5 days
बारिश से उत्तर भारत में राहत के आसार, जबकि अगले 5 दिनों में देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
भारी बारिश पर अलर्ट बारिश से उत्तर भारत में राहत के आसार, जबकि अगले 5 दिनों में देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
हाईलाइट
  • उत्तर भारत में राहत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मौसम का कहर इन दिनों देश के कई हिस्सों में जारी है। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार को इसी कड़ी में देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना है। जहां देश के अधिकतर राज्यों में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है तो वहीं कुछ राज्यों में कहर मचा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

वहीं ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूरे पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थिति समान बनी हुई है। वहीं आने वाले पांच दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया गया है, जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक अधिक बारिश होगी। वहीं 18 और 19 को दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश कम हो सकती है। 

इन जगहों से हो चुकी है मॉनसून की विदाई 

अभी भी कुछ और राज्य बचे हुए है जहां से अभी मौसम की वापसी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिशों का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर के अधिकतर भाग से मॉनसून पूरी तरह शुष्क पड़ चुका है। जबकि आने वाले समय में केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अधिकतर स्थानों से मॉनसून पूरी तरह खत्म हो जाएगा। 

राजधानी दिल्ली का कैसा रहा मौसम

दिल्ली में शनिवार की सुबह हल्की धूप रही, दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजधानी में आसमान साफ रहेगा।। केंद्रीय प्रदूषक नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार साढ़े नौ बजे के आसपास राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 175 दर्ज किया किया जो मध्यम कैटगरी में आता है। 

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की श्रेणी 

वायु गुणवत्ता सूचकांक श्रेणी
0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500                                                                            गंभीर

 

Created On :   15 Oct 2022 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story