तेंदुए के गार्जियन बने सांसद तड़स, मेनका गांधी ने किया सम्मानित

MP Ramdas Tadas became a Guardian of a leopard after treating
तेंदुए के गार्जियन बने सांसद तड़स, मेनका गांधी ने किया सम्मानित
तेंदुए के गार्जियन बने सांसद तड़स, मेनका गांधी ने किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, वर्धा। दुर्घटना में घायल एक तेंदुए का इलाज कर उसके गार्जियन बनने की घोषणा सांसद रामदास तड़स ने की है।
हाल ही में दुुर्घटना में घायल  तेंदुए को वर्धा स्थित पीपल्स फॉर एनिमल्स द्वारा संचालित करुणाश्रम में भर्ती किया गया।  सांसद तड़स को इसकी जानकारी मिलते ही वे करुणाश्रम में भेट देकर तेंदुए को देखा तथा तेंदुए के स्वस्थ होने तक पूर्ण खर्च उठाकर उसका पालकत्व स्वीकारने की घोषणा की। करुणाश्रम से ही पीपल्स फॉर एनिमल्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मेनका गांधी से उन्होंने संवाद किया। मेनका गांधी ने उनकी सराहना की। पश्चात  मूक पशुओं केे प्रति संवेदनापूर्ण भाव के लिए मेनका गांधी ने सांसद तड़स को दिल्ली में प्रमाणपत्र व सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया।

करुणाश्रम में जारी है  घायल तेंदुए का उपचार
पीपल फॉर एनिमल्स द्वारा संचालित करुणाश्रम यह वर्धा जिले का एकमात्र पशु अनाथ आश्रम है।  गंभीर अवस्था या फिर किसी घटना में घायल मिले जानवरों को इस आश्रम में रखा जाता है। दुर्घटना में घायल हुए जानवरों को रखने के लिए भारतीय जीवजंतु कल्याण बोर्ड की मान्यता प्राप्त होकर तथा वन्य पशुओं को आपात् स्थिति में रखने के लिए इस पशु अनाथ आश्रम में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण तथा महाराष्ट्र प्राणिसंग्रहालय प्राधिकरण की मान्यता मिली है। जानवरों के लिए विविध सेवा उपलब्ध होने वाले इस पशु आश्रम में हाल ही में 6 माह के तेंदुए का आगमन हुआ। वर्धा जिले के समुद्रपुर तहसील के वसई कोरा परिसर में दुर्घटना में सिर पर गंभीर जख्म होने तथा पीछे का पैर खराब होने से वर्धा वनविभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी बाभले द्वारा औषधोपचार के लिए तेंदुए को करुणाश्रम में भर्ती किया गया। विशेषज्ञ डाक्टरों के मार्गदर्शन में इस तेंदुए का उपचार जारी है। सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल तेेंदुए के पूर्व स्थिति में आने के लिए दीर्घ उपचार करना जरूरी होने की जानकारी पशु वैद्यकीय अधिकारी ने दी है। इसके लिए लगनेवाला प्रत्यक्ष खर्च व अन्य व्यवस्था संस्था कर रही है।
 

Created On :   21 March 2018 5:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story