- दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लागू, 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी
- कोरोनाः दिल्ली के अस्पतालों में हालत खराब, ICU के सिर्फ 42 बेड उपलब्ध
- दिल्ली: 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रहेगी
- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
मप्र : सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक पथराव में घायल

हाईलाइट
- मप्र : सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक पथराव में घायल
ग्वालियर, 9 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में गोयल का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और उन्हें भी चोट आई है। गोयल ने इस पथराव के पीछे कांग्रेस की साजिश बताई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पूर्व विधायक गोयल ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सिरोल थाना के हुरावली गांव गए थे। वे यहां एक छात्र पारस जौहरी के घर सांत्वना प्रकट करने गए थे। पारस की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
सांत्वना प्रकट करने गए गोयल के वाहन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, साथ ही गोयल के सिर में भी चोट आई।
गोयल ने इस हमले के पीछे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने उनकी हत्या की साजिश रची थी।
सिंधिया के समर्थन में जिन 22 विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, उनमें गोयल भी शामिल थे। गोयल भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव लड़ सकते हैं।