मुफ्ती-ए-आजम नासिर बोले-'देश में मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न'

Mufti e Azam Nasir said The persecution of Muslims in country
मुफ्ती-ए-आजम नासिर बोले-'देश में मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न'
मुफ्ती-ए-आजम नासिर बोले-'देश में मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न'

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नायब मुफ्ती-ए-आजम नासिर उल इस्लाम ने आरोप लगाया कि भारत में लव जिहाद और गौ रक्षा के बहाने मुसलमानों का ‘उत्पीड़न’ किया जा रहा है। डिप्टी मुफ्ती ए आजम ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि शोपियां कांड पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का उनका दावा एक मजाक है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कश्मीरियों को मूर्ख बनाने के लिए ही एलान किया है। महबूबा मुफ्ती को चाहिए कि वह बिना देरी किए भाजपा जैसे हिंदूवादी और मुस्लिम विरोधी संगठन का साथ छोड़ दें। 

 

पीडीपी से गठबंधन तोड़ें

 

नासिर उल इस्लाम ने कहा कि "कश्मीर में से अफास्पा और डीएए जैसे काले कानून हटाने के लिए ठोस कदम उठाएं। इस्लाम ने सत्तारूढ पीडीपी से भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोडने को भी कहा है। उन्होंने सशस्त्र बल विशेषाधिकर अधिनियम जैसे कड़े कानून को भी हटाने की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में मुस्लिम ‘दयनीय’ जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं और उन्हें पृथक राष्ट्र की मांग करनी चाहिए। इस्लाम ने कहा, ‘‘भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बडा समुदाय है। 17 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान बनाया गया, अगर यह इस तरह से ही जारी रहा तो उन्हें भारत के अंदर ही एक पृथक राष्ट्र की मांग करनी चाहिए।’’

 

नासिर ने की शोपियां कांड की निंदा
 

नासिर उल इस्लाम ने शोपियां कांड की निंदा करते हुए भी कहा कि कश्मीर में भी मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुस्तान की फौज जबरन कश्मीरियों को निशाना बना रही है। मैं यहां साफ साफ कहता हूं कि कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा नहीं था और देर-सवेर भारत को कश्मीर छोड़ना ही होगा। भारत को कश्मीर में अपने सुरक्षाबलों की ज्यादतियों पर रोक लगानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे कश्मीर में हर गली-मोहल्ले में हम हिंदुस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

 

बता दें कि कश्मीर के मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती बशीरुदीन ने वर्ष 2002 में अपने पुत्र मुफ्ती नासिर उल इस्लाम को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए कश्मीर का डिप्टी मुफ्ती ए आजम नियुक्त किया था। मुफ्ती बशीरुदीन कश्मीर की शरिया अदालत के मुख्य काजी भी हैं।


 

Created On :   31 Jan 2018 9:39 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story