किसान आंदोलन के बाद आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय किसान दिवस, जानें कब शुरू किसान दिवस

National Farmers Day is being celebrated today after the farmers movement, know when Farmers Day started
किसान आंदोलन के बाद आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय किसान दिवस, जानें कब शुरू किसान दिवस
उत्तरप्रदेश किसान आंदोलन के बाद आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय किसान दिवस, जानें कब शुरू किसान दिवस
हाईलाइट
  • पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर मनाया जाता है किसान दिवस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल भर से अधिक समय से चले किसान आंदोलन  के बाद आज सभी देशवासियों को  माटी पुत्र से प्रधानमंत्री बने किसान को याद किया जा रहा है। दो दशक पहले शुरू हुआ राष्ट्रीय किसान दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। 384 दिनों से सड़क पर डटे किसान अब अपने घर पहुंच गए है और आज किसान दिवस मना रहा है और अपने हितैषी प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद कर रहे है। आपको बता दें चौधरी चरण सिंह  देश के ऐसे पीएम थे जिन्होंने किसान हित में कई काम किए।

कृषि प्रधान देश में जब चौधरी चरण सिंह ने देश के मुखिया के तौर पर कुर्सी संभाली तो सबसे पहले और सबसे अधिक किसानों के हित में काम किया। खेत में हल चलाने वाला किसान नेता को जब सरकार चलाने का मौका मिला तब उन्होंने कृषि से जुड़ी कई योजनाएं बनाई।  किसानों के प्रति उनके द्वारा किए  गए सराहनीय कार्यों  के चलते केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप  में मनाना शुरू किया।

किसान बना प्रधानमंत्री

23 दिसम्बर 1902 को जन्में चौधरी चरण सिंह ने उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।  देश और किसान विकास में चौधरी के योगदान की वजह से 2001 से देश में किसान दिवस मनाया जाता है।  उन्होंने किसानों के लिए कई अहम कल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं। उन्हें उत्तरप्रदेश जमींदारी उन्मूलन अधिनियम का प्रधान वास्तुकार भी कहा  जाता हैं। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ने जमीदारी उन्मूलन, भूमि सुधार और किसानों को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने से संबंधित कई पुस्तकें लिखीं। उनके कार्यो के बाद से ही किसानों की परेशानियों को जानने और उन पर बात करने की परंपरा शुरू हुई। किसान दिवस पर केंद्र एंव राज्य सरकार कई तरह की योजनाएँ चलाती हैं। किसान जागरुकता को बढ़ाने के लिए कई  कार्यक्रम शुरु होते हैं 

 

Created On :   23 Dec 2021 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story