परमाणु शक्ति के बल पर भारत बनेगा विश्वशक्ति - संबित पात्रा

on the basis of nuclear, India will become a world power-patra
परमाणु शक्ति के बल पर भारत बनेगा विश्वशक्ति - संबित पात्रा
परमाणु शक्ति के बल पर भारत बनेगा विश्वशक्ति - संबित पात्रा

डिजिटल डेस्कनागपुर। सुरक्षा मामले में सक्षम होने का आह्वान करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि परमाणु शक्ति के आधार पर भारत विश्वशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विकास के लिए प्रयासों के साथ ही दूरदर्शी सोच रखने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दूरदर्शी सोच के साथ ही राष्ट्र विकास में योगदान दे रहा है।

व्याख्यान कार्यक्रम में पात्रा हुए शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक रहे माधव सदाशिव गोलवलकर गुरुजी की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में पात्रा बोल रहे थे। पश्चिम नागपुर नवयुवक मंडल की ओर से पांडे ले-आऊट खामला में व्याख्यान का आयोजन किया गया। विधान परिषद सदस्य प्रा. अनिल सोले व सोमलवाड़ा भाग संघचालक सुधीर वर्हाडपांडे मंच पर थे।

गोलवलकर गुरुजी का जीवन दर्शन
गोलवलकर गुरुजी के जीवन दर्शन का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि गुरुजी की दृष्टि व्यापक थी। 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की संभावना गुुरुजी ने 10 वर्ष पहले ही जता दी थी। उन्होंने देश को सावधान रहने को कहा था। संघ के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि संघ गंगा नदी जैसे मानव समाज जीवन को समृद्ध करता है। यह बहते रहने वाला विचारधारा का प्रवाह है।

विपरीत स्थितियों में भी संघ का प्रभाव बढ़ा
गोलवलकर गुरुजी के नेतृत्व में संघ अधिकांश लोगों तक पहुंचा। संघ के बढ़ते प्रभाव को रोकने का समय-समय पर प्रयास होता रहा है। 1948 में संघ पर कांग्रेस ने प्रतिबंध लगाया था। पं. जवाहरलाल नेहरू ने संघ को समाप्त करने को कहा था, लेकिन विपरीत स्थितियों में भी संघ का प्रभाव बढ़ता ही गया। कार्यक्रम का संचालन नंदू सहस्त्रबुद्धे ने किया। आभार प्रा. प्रमोद फटिंग ने माना। 

Created On :   13 Feb 2018 6:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story