- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Pakistan again violates ceasefire, military martyr, 2 injured (lead-1)
दैनिक भास्कर हिंदी: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सैनिक शहीद, 2 घायल (लीड-1)

हाईलाइट
- पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सैनिक शहीद, 2 घायल (लीड-1)
जम्मू, 14 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा एक और संघर्ष विराम उल्लंघन बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर किया गया।
सेना के सूत्रों ने कहा, आज (रविवार को) सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी व गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना जबाबी कार्रवाई कर रही है। घायल सैनिकों को अस्पताल भेज दिया गया है।
बाद में, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों ने रविवार सुबह बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलीबारी की।
उन्होंने कहा, इसका मुंहतोड़ जबाव दिया गया।
पिछले हफ्ते भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया था और एक नागरिक घायल हो गया था।
शनिवार को बारामूला जिले में एलओसी के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
लगभग एक महीने से, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इससे भारतीय अधिकारियों को उरी में नियंत्रण रेखा क्षेत्र से कई परिवारों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। पाकिस्तान की गोलाबारी ने शनिवार को इस क्षेत्र में कई घरों और निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही मवेशियों को मार डाला।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र में हत्या का शौकीन साइको किलर पकड़ा गया
दैनिक भास्कर हिंदी: J&K Jansamvad Rally: राजनाथ सिंह ने कहा- इंतजार कीजिए Pok से उठेगी भारत के साथ आने की मांग
दैनिक भास्कर हिंदी: पाक की गोलाबारी चलते एलओसी निवासी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर
दैनिक भास्कर हिंदी: चीन के साथ सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी : राजनाथ सिंह