पाकिस्तानी मीडिया बौखलाया : कहा- चीन के हमले में 158 भारतीय सैनिकों की मौत

pakistan channel dunya news claims 158 indian soldiers killed in chinese rocket attack
पाकिस्तानी मीडिया बौखलाया : कहा- चीन के हमले में 158 भारतीय सैनिकों की मौत
पाकिस्तानी मीडिया बौखलाया : कहा- चीन के हमले में 158 भारतीय सैनिकों की मौत

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और डोकलाम विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। चीन और भारत दोनों अपने रुख में परिवर्तन करने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच एक पाकिस्तानी टीवी चैनल भारत के खिलाफ बड़ा प्रोपेगंडा फैला रहा है। पाकिस्तानी टीवी चैनल दुनया न्यूज ने दावा किया है कि चीनी सेना की ओर से किए रॉकेट अटैक में भारतीय सेना के 158 सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा सोमवार को हुए हमले में कई अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी टीवी चैनल की इस हिमाकत की हद तो तब हो गई जब उसने अपनी वेबसाइट पर हमले से संबंधित तस्वीरें भी पोस्ट कर दी, जबकि इंडियन आर्मी ने इन तस्वीरों को फर्जी करार दिया है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल ने दावा किया है कि सिक्किम मुद्दे पर भारत और चीन के बीच झड़प शुरू हो गई है। जिसके बाद चीन ने भारतीय मोर्चा पर रॉकेट हमले कर दिए। जिसमें भारतीय फौजों के 158 जवान मारे गए हैं। जबकि दर्जनों अन्य जवान घायल हो गए हैं। टीवी चैनल का कहना है कि इससे पहले भी ऐसे दोनों देशों में झड़प देखने में आई है। टीवी चैनल का कहना है कि विवाद की शुरूआत भारत की ओर से की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए चीन ने भारतीय मोर्चा पर रॉकेट फायर किया।

दुनया न्यूज का दावा
दुनया न्यूज का दावा है कि इस हमले का दो मिनट का फुटेज चाइन सेंट्रल टेलिविजन पर दिखाया गया है। उसका कहना है कि वीडियो में दिखाया गया है कि चीनी सैनिकों ने रॉकेट लांचरों, मशीनगनों और मोर्टारों का उपयोग करके ‘दुश्मन की स्थिति’ पर हमला किया। दावे के मुताबिक भारत और चीन ने दो बड़े और कुछ छोटे इलाकों की संप्रभुता पर अपना-अपना दावा पेश करते हैं जो पिछले दशकों से दोनों के बीच विवादित का मुद्दा बना है। 14,380 स्क्वॉयर मील का अक्साई चिन के क्षेत्र ब्रिटिश उपनिवेशवाद समाप्त होने के बाद से दोनों देशों के बीच विवादित है।

क्या है कहानी 

डोकलाम में चीनी सेना ने सड़क निर्माण की कोशिश की थी, जिस पर भारत ने विरोध किया था और चीनी सेना को सड़क बनाने से रोक दिया था। इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा करता रहा है। वहीं, भारत इसे भूटान का हिस्सा मानकर भूटान के दावे का समर्थन करता आया है। चीन चाहता है कि भारतीय सेना डोकलाम क्षेत्र से पीछे हट जाए लेकिन भारत इस स्थिति में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है बल्कि भारतीय सेना ने और अधिक फोर्स तैनात कर दी है।

Created On :   18 July 2017 8:32 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story