जम्मू-कश्मीर: पाक ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर किया सीजफायर का उल्लंघन

Pakistan violates ceasefire along the Line of Control in Rajouri
जम्मू-कश्मीर: पाक ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर: पाक ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर किया सीजफायर का उल्लंघन

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय बलों पर अकारण गोलाबारी करते हुए पुन: संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह लगभग 7.30 बजे अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों के साथ गोलीबारी कर मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी बेवजह की गई गालीबारी पर कड़ी जवाबी कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में सोमवार को भी नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की थी।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने वर्ष 2003 में द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते किया था ताकि कुछ वर्षों के लिए दोनों ओर सीमा के करीब रह रहे लोग अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। हालांकि, कई वर्षों से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के लगातार उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान इस समझौते का उल्लंघन कर रहा है। वह भारतीय सीमा पर घुसपैठ के इरादे से आतंकवादियों को भारतीय इलाके में प्रवेश कराने हेतु उन्हें कवर फायर प्रदान करता है।

 

Created On :   19 May 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story