Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

Pakistan Violates Ceasefire, Shells Forward Areas Along Line Of Control In J&K's Rajouri
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद
हाईलाइट
  • पाकिस्तान ने नौशेरा और पुंछ के दिग्वार सेक्टर में LOC पर फायरिंग की
  • फायरिंग में भारतीय सेना का एक जेसीओ शहीद

डिजिटल डेस्क, जम्मू। पाकिस्तान ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा और पुंछ के दिग्वार सेक्टर में LOC पर फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टार भी दागे गए। पाकिस्तान की तरफ से की गई इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया। पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले 5 दिनों में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का चौथा जवान शहीद हुआ है।

नौगाम और कृष्णाघाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की तरफ से की गई इस फायरिंग में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक दिन पहले बुधवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। जबकि एक जवान घायल हो गया था।

मृतक सैनिक की पहचान लांस नायक करनैल सिंह के रूप में की गई थी। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी रैंकों ने मृत सैनिक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घायल हुए रायफलमैन विरेंद्र सिंह की आंख में चोट लगी थी। घायल जवान का राजौरी के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पाक ने बढ़ाई बिना उकसावे की फायरिंग
बता दें कि बीते महीने से पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे की फायरिंग बढ़ा दी है। 14 सितंबर को, राजौरी जिले में एलओसी के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी  में मेजर सहित सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। 6 सितंबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी और मोर्टार शेलिंग में भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए थे।

Created On :   5 Oct 2020 6:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story