'पापा की परी' के खिलाफ देशद्रोह का मामला, लुकआउट नोटिस जारी

panchkula police issued a look out notice against honeypreet
'पापा की परी' के खिलाफ देशद्रोह का मामला, लुकआउट नोटिस जारी
'पापा की परी' के खिलाफ देशद्रोह का मामला, लुकआउट नोटिस जारी

डिजिटल डेस्क,पंचकूला। साध्वी रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसा के मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबित पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश में शामिल होने का और पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है। 

हनीप्रीत हैं पापा की परी
हनीप्रीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं और वह सोशल मीडिया पर खुद को "पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री" बताती हैं। ट्विटर पर हनीप्रीत के दस लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।

"MSG" में पापा के साथ करी है। एक्टिंग
पापा की परी उफ हनीप्रीत ने राम रहीम के साथ फिल्म MSG 2 और MSG-द वारियर लॉयन हार्ट में एक्टिंग की है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। राम रहीम सिंह की शादी हरजीत कौर से हुई है। उनकी दो बेटियां चरणप्रीत और अमनप्रीत हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा जसमीत भी है।

पति का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीप्रीत की शादी खुद राम रहीम ने करवाई थी लेकिन हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता राम रहीम पर उनकी पत्नी को दूर रखने का आरोप लगा चुके हैं। इस घटना के बाद हनीप्रीत सिंह ने विश्वास गुप्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया और खुद डेरा मुख्यालय में रहने लगी थी।

Created On :   1 Sept 2017 9:40 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story