कुछ इस अंदाज में राज्यसभा ने दिया हामिद अंसारी को फेयरवेल

parliament monsoon session hamid ansari gets farewell
कुछ इस अंदाज में राज्यसभा ने दिया हामिद अंसारी को फेयरवेल
कुछ इस अंदाज में राज्यसभा ने दिया हामिद अंसारी को फेयरवेल

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश के 13वें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को गुरुवार को राज्यसभा में फेयरवेल दिया गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया, और कहा कि आपसे बहुत कुछ जानने-समझने का मौका मिला। साथ ही उपराष्ट्रपति के रूप में आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।

इस मौके पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस तरह से आपने सदन को चलाया वह बहुत सराहनीय है। आपको बता दें कि हामिद अंसारी भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति के रूप में बहुत प्रसिद्ध रहे हैं, वो 10 अगस्त, 2007 को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1 अप्रैल, 1937 को जन्मे हामिद अंसारी की शिक्षा-दीक्षा सेंट एडवर्ड्स हाई स्कूल, शिमला, सेंट जेवियर्स महाविद्यालय, कोलकाता और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई।

फॉरेन सर्विस से की थी करियर की शुरुआत


अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत 1961 में इंडियन फॉरेन सर्विस से की थी,और इसी के ही साथ उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का स्थायी प्रतिनिधि भी नियुक्त किया गया था। वह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त भी रहे। उन्होंने अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात तथा ईरान में भी भारतीय राजदूत के तौर पर काम किया है। उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

Created On :   10 Aug 2017 12:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story