Air India की फ्लाइट के खराब AC ने किया यात्रियों को परेशान

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली. दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में एसी खराब होने की वजह से यात्रियों को परेशानी में सफर करना पड़ा। एसी खराब होने की वजह से फ्लाइल में काफी गर्मी बढ़ गई और यात्री न्यूज पेपर और मैगजीन की मदद से हवा करने लगे। यात्रियों ने कैबिन क्रू से इसकी शिकायत की, उनसे कहा गया कि एसी जल्द ही ठीक हो जाएगा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
एआई 880 ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 168 यात्री सवार थे, उड़ान भरने के महज 20 मिनट बाद यात्रियों ने शिकायत की कि एसी काम नहीं कर रहा है। कुछ लोगों ने ऑक्सीजन मास्क का सहारा लिया, हालांकि बताया जा रहा है कि वे भी काम नहीं कर रहे थे।
एक यात्रि ने बताया कि, “फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रहा था और कई यात्री असहज महसूस करने लगे थे, कई ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत भी की। एक यात्री ने ऑक्सीजन मास्क का उपयोग करने की कोशिश की पर वह भी काम नहीं कर रहा था। हमनें यही बात फ्लाइट अटेंडेंट से शेयर की और उन्होंने कहा कि समस्या को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्रियों ने कैप्टन और क्रू मेंबरों का इंतजार किया पर वे काफी देर से बाहर निकले।”
Created On :   3 July 2017 12:24 PM IST