पीएम ने सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया

PM condole the death of Sonam Shering Lepcha
पीएम ने सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया
पीएम ने सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया
हाईलाइट
  • पीएम ने सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा, उनके कामों का सम्मान पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है।

भारतीय लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा की गुरुवार को मौत हो गई। वह 92 वर्ष के थे।

मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए सतत रूप से उत्कृष्ट प्रयास किए। उनकी रचनाओं का सम्मान पीढ़ियों से किया जा रहा है। उनके निधन से व्यथित हूं। उनके निकट परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

सोनम शेरिंग लेपचा को 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Created On :   30 July 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story