भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है बीजेपी

नई दिल्ली भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है बीजेपी
हाईलाइट
  • सिध्दांतों और सामाजिक न्याय बीजेपी की नीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, कहा  एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है बीजेपी

 मोदी ने कहा इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है 

बीजेपी को लेकर पीएम मोदी ने कहा तीन बाते लेकर चल रही है पार्टी। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने बीजेपी स्थापना दिवस को तीन कारणों से अहम बताया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। दूसरा तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां में भारत की नई उभरती संभावना। तीसरा चार राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत और तीन दशक बाद उच्च सदन में किसी एक पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 के पार पहुंची हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी  का आज 42 वां स्थापना दिवस है। बीजेपी इसे बड़े धूमधाम से मनाने में लगी है। आपको बता दें आज से 42 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था। शूरूआती सफर में  दो सीट पर समेटने वाली बीजेपी आज पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फरहाया।

पार्टी के स्थापना दिवस पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को सुबह दस बजे संबोधित करेगे। जिसमें लाखों बीजेपी कार्यकर्ताओं के शामिल होने जा रहे है। प्रोग्राम के उद्देशय के तौर पर भाजपा हर जिले, मंडल औऱ हर जगह अपना ध्वाजारोहण करने की योजना है। 
स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने के लिए बीजेपी ने शोभा यात्रा निकालने की तैयारी मे हैँ।  शोभा यात्रा में भाजपा के कमल चिह्न वाला ध्वाजारोहण के साथ हजारों कार्यकर्ता सड़क पर बीजेपी की नीतियों और योजनाओं को लेकर  पार्टी का प्रचार करेंगे।  प्रोग्राम के जरिए हर बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों और सामाजिक न्याय को लेकर जनता के बीच जाएंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फरहाया

Created On :   6 April 2022 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story