42वीं बार PM मोदी ने की मन की बात, कहा- राम और रामायण आज भी करते हैं प्रेरित

PM Narendra Modi addresses the nation by 42th Mann Ki Baat Radio
42वीं बार PM मोदी ने की मन की बात, कहा- राम और रामायण आज भी करते हैं प्रेरित
42वीं बार PM मोदी ने की मन की बात, कहा- राम और रामायण आज भी करते हैं प्रेरित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के जरिए देश को संबोधित किया। ये मन की बात का 42वां संस्करण है। पीएम मोदी महीने के हर आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। इसे रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी एप्प पर सुना जा सकता है। पीएम मोदी ने सबसे पहले देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राम और रामायण आसियान देशों को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन में राम नाम की शक्ति थी। राम की शक्ति गांधीजी के जीवन में अहम स्थान रखती है। 

पीएम मोदी ने बताया, "कोमल जी संस्कृत के प्रति आपका प्रेम देखकर बहुत अच्छा लगा, मैंने सम्बंधित विभाग से इस ओर हो रहे प्रयासों की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए कहा है। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोमल ठक्कर नाम के व्यक्ति की तरफ से आए संस्कृत के ऑन लाइन कोर्स शुरू करने पर अपनी राय रखी। "मन की बात" के श्रोता जो संस्कृत को लेकर कार्यरत रहते हैं, वो भी विचार करें कि कोमल जी के सुझाव को कैसे आगे बढ़ाया जाए।"

मेडिकल फील्ड का लेकर भी पीएम मोदी ने कहीं ये बातें.... 

पीएम मोदी ने कहा कि "योग आज मास मूवमेंट बन चुका है। देशभर में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने की योजना है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत एक दूसरे के पूरक हैं। दुनिया का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदला है। देश के हर वर्ग में विश्वास जागा है। इसी विश्वास से न्यू इंडिया का संकल्प पूरा होगा। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी से मुक्ति पाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करना होगा।

उन्होंने बताया कि मौजूदा 479 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाकर लगभग 68 हज़ार कर दी गई हैं। विभिन्न राज्यों में नए एम्स खोले जा रहे हैं। हर 3 ज़िलों के बीच एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हृदय-रोगियों के लिए हार्ट स्टेंट की कीमत 85% तक कम कर दी गई है। नी इंप्लांट (घुटने का प्रत्यारोपण) की क़ीमतों को भी नियंत्रित कर 50 से 70% तक कम कर दिया गया है।

पीएम ने कहा, मेरे योग करते हुए 3डी एनीमेटेड वीडियो बनाए गए हैं, मैं यह वीडियो, शेयर करूंगा ताकि हम साथ-साथ आसन, प्राणायाम का अभ्यास कर सकें। पीएम ने कहा, प्रीवेंटिव हेल्थ केयर के रूप में योग ने, नये सिरे से दुनिया-भर में अपनी पहचान बनाई है। योग, फिटनेस और वेलनेस दोनों की गारंटी देता है। देश में स्वास्थ्य से जुड़ा हर काम जहाँ पहले सिर्फ हेल्थ मिनिस्ट्री की ज़िम्मेदारी होती थी, वहीं अब सारे विभाग और मंत्रालय, राज्य सरकारें साथ मिलकर स्वस्थ-भारत के लिए काम कर रहे हैं और प्रीवेंटिव हेल्थ के साथ-साथ अफोर्डेबल हेल्थ के ऊपर ज़ोर दिया जा रहा है।

बजट में किसानों को उचित मूल्य दिलवाने की व्यवस्था की गई है। किसानों की मेहनत को अब तकनीक का साथ मिल गया है। कृषि किसानों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और देश की अर्थव्यवस्था का भी, खेत से देश के हर बाजार को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 

पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया से बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं। भारत के लिए बाबा साहब की सोच दूरदर्शी थी। बाबा साहब ने भारत के औद्योगीकरण की बात कही थी। आज भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया जा रहा है। आज देश में #MakeInIndia का अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है तो डॉ आम्बेडकर जी ने इंडस्ट्रीयल सुपर पावर के रूप में भारत का जो एक सपना देखा था- उनका ही विजन आज हमारे लिए प्रेरणा है।

पीएम मोदी ने दावा किया कि आज मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया इनीशिएटिव हमारे युवा इनोवेटर्स, युवा उद्यमियों को जन्म दे रही है। पूरा विश्व भारत को निवेश इनोवेशन और विकास के लिए हब के रूप में देख रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों का जिक्र भी किया, जिन्होंने समाज में अपना योगदान कुछ अलग काम करके दिया है। उन्होंने कानपुर के डॉक्टर से लेकर असम के रिक्शा चालक का जिक्र किया जिनके सरोकार से समाज को फायदा पहुंच रहा है। 

मां भारती के बेटे-बेटियों की वजह से देश की तस्वीर बदली है। आज देश का नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि एग्जाम वॉरियर किताब पर बच्चों ने अपने विचार रखे। पानी के संरक्षण पर भी लोगों ने मुझे चिट्ठी लिखी। बच्चों ने पक्षियों के लिए पानी रखने की बात कही। बच्चों के लेटर से सूकून मिलता है। बता दें पिछली बार जब पीएम ने देश को मन की बात के जरिये संबोधित किया था तब उन्होंने वैज्ञानिकों के योगदान पर बात की थी, इसके अलावा मन की बात के जरिये वह बच्चों का भी मार्गदर्शन कर चुके हैं। 

Created On :   25 March 2018 6:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story