पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, सिद्धू के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी

Political turmoil in Punjab Congress, a flurry of resignations after Sidhu
पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, सिद्धू के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी
कांग्रेस में विकेट पतन जारी पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, सिद्धू के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी
हाईलाइट
  • पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान

डिजिटेल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दिया। इसके बाद राज्य में पार्टी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफों की रफ्तार यहीं तक थमी नहीं कि सिद्धू की करीबी मानी जाने वाली मंत्री रजिया सुल्तान के साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में मंत्री बनें परगट सिंह के इस्तीफे ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। बता दें कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सिद्धू का करीबी माना जाता है,उसके बावजूद भी सिद्धू के इस्तीफे के साथ उनके करीबी मंत्रियों का इस्तीफा बड़ी अंदरूनी कलह मानी जा रही है। उधर पार्टी सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। यह जानकारी ANI ने ट्ववीट कर दी है।

 

Created On :   28 Sep 2021 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story