प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई

Pragya Thakur clarified
प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई
प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई

भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीते रोज लोकसभा में दिए अपने बयान पर उपजे विवाद पर गुरुवार को सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस।

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इस पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

प्रज्ञा ने गुरुवार को ट्वीट किया, कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है। किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता, पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की इस सफाई से यही लग रहा है कि उन्होंने संसद में गोडसे नहीं, बल्कि ऊधम सिंह को देशभक्त करार दिया था।

Created On :   28 Nov 2019 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story