प्रथम दृष्ट्या भाजपा विधायक की मौत आत्महत्या का मामला : गृह सचिव

Prima facie death of BJP MLA commits suicide: Home Secretary
प्रथम दृष्ट्या भाजपा विधायक की मौत आत्महत्या का मामला : गृह सचिव
प्रथम दृष्ट्या भाजपा विधायक की मौत आत्महत्या का मामला : गृह सचिव
हाईलाइट
  • प्रथम दृष्ट्या भाजपा विधायक की मौत आत्महत्या का मामला : गृह सचिव

कोलकाता, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की मौत को पार्टी नेताओं द्वारा हत्या करार देने के बीच राज्य के गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला मालूम पड़ता है।

राज्य सचिवालय नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बंदोपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जांच इसके तार्किक अंत तक करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य आपराध जांच विभाग (सीआईडी) मामले की जांच कर रहा है।

उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी पर लटकना बताया गया है, जो ऊपर उल्लेखित है। उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। प्रारंभिक जांच के बाद, राज्य पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के आठ उत्तरी जिलों में 12 घंटे का बंद आयोजित किया गया, और इस दौरान गुस्साए भाजपा समर्थकों छिटपुट व्यवधान पैदा किए।

उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद से भाजपा विधायक की मौत के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था, जो सोमवार सुबह एक स्थानीय बाजार के पास अपने घर से कुछ मीटर की दूरी पर लटके पाए गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालदा जिले में रैलियां निकालीं और जिला के प्रमुख डाकघर को जबरन बंद कराया। उन्होंने जिले में नियमित परिवहन सेवाओं को बाधित करने के लिए धरना भी दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के डिपो में विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को भी जाम कर दिया।

इसी तरह कूचबिहार जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।

जिले के घुघुमारी इलाके में भाजपा समर्थकों द्वारा दैनिक परिवहन सेवाओं को बाधित कर दिया गया। लगभग तीन बसों में कार्यकर्ताओं द्वारा आंशिक रूप से तोड़फोड़ किया गया। घटना के संबंध में कम से कम 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि कूचबिहार जिले के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।

Created On :   14 July 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story