हिमाचल में BJP की आंधी, कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी : PM मोदी

हिमाचल में BJP की आंधी, कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी : PM मोदी

डिजिटल डेस्क, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने लुभावनी वादों से जनता को अपने पक्ष में करने और एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है। बीजेपी की तरफ से खुद पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोर्चा संभाला है। मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर बीजेपी को बहुमत से जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। तो दूसरी तरफ कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस का यह कहकर मजाक उड़ाया कि भ्रष्टाचार ही इस पार्टी की एक मात्र पहचान है। नोटबंदी को जरूरी बताते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी वार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने नोटबंदी लागू करने से मना कर दिया था। अगर वह जरूरत के वक्त नोटबंदी की होतीं तो हमें इस बड़े काम को अंजाम नहीं देना पड़ता। 

प्रधानमंत्री ने कहा, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, तब तो 500 और हजार के नोट भी नहीं थे, तब 100 रुपये के नोट थे। इन नोटों को बंद करने के लिए इंदिरा के जमाने में एक समिति ने रिपोर्ट दी थी। तब उनके एक साथी मंत्री यशवंत राव चह्वाण बड़े उत्साह के साथ वह रिपोर्ट लेकर इंदिराजी के पास गए थे कि देश का भला करना है तो ये 100 रुपये के नोट बंद करने होंगे। उस समय इंदिराजी ने कांग्रेस के बजाय हिंदुस्तान की चिंता की होतीं...अगर उसी समय सफाई की होतीं तो मोदी को यह करने की जरूरत नहीं पड़ी होती।" 

BJP की आंधी, कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी

प्रधानमंत्री नरेंद्र लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पीएम ने  हिमाचल के ऊना जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हिमाचल में बीजेपी की आंधी चल रही है। बीजेपी को लेकर लोगों में जितना उत्साह है उतना पहले कभी नहीं देखा। इस बार का चुनाव एक तरफा है। पीएम ने आगे कहा कि इस बार के चुनाव में बिल्कुल मजा नहीं आ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। बता दें पीएम पालमपुर, कुल्लू में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

 

 

 

 

"कांग्रेस की सफाई का अभियान"- पीएम मोदी

शनिवार को पीएम मोदी ने हिमाचल के कांगड़ा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कांग्रेस की सफाई का अभियान चल रहा है, देश ने कांग्रेस को नकार दिया है, अब हिमाचल प्रदेश की बार है कि वो राजनीति में परिवारवाद का सफाया करें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस अब एक पार्टी कम लाफिंग क्लब ज्यादा बन गया है। आपको बता दें हिमाचल में हफ्तेभर में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी का ये हिमाचल दौरा उनके लिए काफी अहम है।

गुजरात की चुनावी कमान संभाल रहे हैं शाह

पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में भी चुनाव सिर पर है। ये विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी काफी अहम हैं। यही वजह है कि बीजेपी यहां से अपना वर्चस्व नहीं खोना चाहती। पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नजर गुजरात पर बनी हुई है। वो यहां लगातार रैलियां कर रहे है। इस दौरान अपने इतनी सालों के कामों को गिनवाने के का कांग्रेस की कमियों को उजागर करने का काम भी जोरों पर चल रहा है।

कम नहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल

बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वैसे कहा जा रहा है कि जिस तरह बीते समय में सोशल मीडिया पर राहुल की लोकप्रियता बढ़ी है तो वो इन चुनावों में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Created On :   5 Nov 2017 3:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story