मुंबई में बोले मोदी...हमारी सरकार में इंटरनेट डाटा लगभग फ्री जैसा हो गया है

Prime Minister Narendra Modi Live, PM Modi in Madhya Pradesh and Maharashtra, PM Modi public meeting live updates
मुंबई में बोले मोदी...हमारी सरकार में इंटरनेट डाटा लगभग फ्री जैसा हो गया है
मुंबई में बोले मोदी...हमारी सरकार में इंटरनेट डाटा लगभग फ्री जैसा हो गया है
हाईलाइट
  • भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट
  • महाराष्ट्र की राजधानी पहुंचे पीएम मोदी
  • सीधी-जबलपुर और मुंबई में जनसभा को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, सीधी/जबलपुर/मुंबई। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में मोबाइल कॉल की दरों पर काफी ध्यान दिया गया है। भारत में डाटा की कीमत दुनिया में सबसे सस्ती है। इससे पहले मोदी जबलपुर पहुंचे थे, उन्होंने कहा था कि हमारे देश के लोगों को ह्रदय इतना अच्छा है कि बस में गर्भवती महिला खड़ी हो तो लोग उसके लिए अपनी सीट तक छोड़ देते हैं। इन गर्भवती महिलाओं के पैसे मप्र सरकार खा गई। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में कालाधन पैदा करने वालीं 3 लाख कंपनियां बंद हुईं। मोदी ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के घर से मिले नोटों से भरे बैग, पार्टी तुगलक रोड स्कैम करना चाहती थी।

इससे पहले मप्र के सीधी जिले पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब बच्चों के लिए, प्रसूता माता के पोषक आहार के लिए चौकीदार की सरकार दिल्ली से पैसे भेजती है। वो पैसे मध्य प्रदेश में चोरी हो गए और यहां के लोगों ने तुगलक रोड चुनावी घोटाला कर दिया। बोरे भर-भर के नोट मिले हैं। इनकम टैक्स की रेड के बाद कांग्रेस के लोग कहते हैं, हम तो नेता हैं हमारे वहां क्यों रेड कर रहे हो। अरे, देश का कानून सबके लिए समान होता है। अगर मोदी गलती करता है तो मोदी के घर भी इनकम टैक्स को रेड करनी चाहिए, सबके लिए कानून समान होना चाहिए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है। आपका ये चौकीदार चौकन्ना है। नामदार हो या उनके रागदरबारी, कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार से उनके कल्चर का ट्रेलर दिखा।

संसदीय क्षेत्र सीधी एक हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक दोबारा मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस के अजय सिंह राहुल चुरहट विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक रह चुके हैं। अजय सिंह राहुल अर्थशास्त्र से एमए हैं तो वहीं रीति पाठक एएलबी हैं। 

 

 

 

Created On :   26 April 2019 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story