- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Prime minister narendra modi said how they get refresh all time
दैनिक भास्कर हिंदी: नारियल पानी पीकर एनर्जी से भरपूर रहते है पीएम मोदी

हाईलाइट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि में नहीं करते नमक का सेवन।
- हर नवरात्रि सिर्फ एक फल का ही सेवन करते है।
- इस नवरात्रि कर रहे सिर्फ नारियल पानी का सेवन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पार्टियों ने जीत के लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह कैसे दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं। उन्होंने बताया कि वो अपना आहार अपने साथ ही लेकर जाते हैं। वह विमान की चीजों को कम ही खाते हैं।
पीएम मोदी नवरात्रि में नमक का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं। नौ दिनों तक बिना नमक के रहते हैं। हर नवरात्रि पर एक फल तय कर उसका ही सेवन करते हैं। इस बार नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। पिछली बार जब वे अमेरिका गए थे तब नवरात्रि थीं, उस साल उन्होंने नौ दिन नींबू पानी ही पिया था।
पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वह काफी कम सोते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के दिन बिल्कुल भी नहीं सोये थे। सुबह साढ़े चार बजे उठ गए थे। दिन भर काम किया, रात 11 बजे से ढ़ाई बजे तक सर्जिकल स्ट्राइक पर मीटिंग की करीब 4 बजे फाइनल रिपोर्ट आई, तब जाकर पांच बजे सोए।
पीएम मोदी सिर्फ दो घंटे सोए और सात बजे फिर उन्होंने बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुरु दौरे पर गए। लगातार 43 घंटे बिना रुके काम किया था। उन्होंने भाजपा के 75 प्लस फॉर्मूले के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब नानाजी देशमुख जनसंघ में काम किया करते थे, तब ही यह फैसला लिया गया था। तब साठ साल की उम्र तक ही सक्रिय राजनीति में रहने की सीमा तय की गई। तब देशमुख ने साठ साल की आयु में राजनीति छोड़ दी थी। अब समय के साथ 75 उम्र पार्टी विचार कर रही है। नेता जैसे-जैसे 75 होते जा रहे हैं, वह खुद अपना पद छोड़ रहे हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के नेताओं ने नाम के आगे लगाया 'चौकीदार'
दैनिक भास्कर हिंदी: विपक्षी रैली के जवाब मे पीएम नरेंद्र मोदी ने की टैंक की सवारी
दैनिक भास्कर हिंदी: YEAR ENDER 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2018 में लगे ये झटके...
दैनिक भास्कर हिंदी: सिद्धू का विवादित बयान, अंबानी की गोद में बैठे हैं नरेंद्र मोदी
दैनिक भास्कर हिंदी: एक ही दिन होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का दौरा- रात्रि विश्राम भी