टीकाकरण में भारत की सफलता के पीछे सभी देशवासियों की शक्ति सहयोग और कर्तव्य

पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संबोधन टीकाकरण में भारत की सफलता के पीछे सभी देशवासियों की शक्ति सहयोग और कर्तव्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। पीएमओ ट्वीट से पीएम मोदी के राष्ट्र को संबोधित करने की जानकारी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी सक्रिय हो गए हैं।

नमस्कार,
मेरे प्यारे देशवासियों,  "कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः  इस वाक्य से पीएम ने आज अपने संबोधन की शुरूआत की। इसका अर्थ भारत के संदर्भ में यही है कि हमारे देश ने एक ओर कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ उसे बड़ी सफलता मिली।
पीएम मोदी ने इस टीकाकरण अभियान की सफलता के पीछे वैज्ञानिक सोच, रिसर्च, सहयोग और वैज्ञानिक फॉर्मूला बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का पूरा टीकाकरण विज्ञान की कोख में जन्मा है। 
भारत के 100 करोड़ वैक्सीन डोज होन पर पीएम ने सभी देशवासियों को बधाई दी साथ ही भारत की इस बड़ी सफलता के पीछे सभी देशवासियों की शक्ति लगी हुई थी। पीएम ने कहा भारत की सफलता हर देशवासी की सफलता है। मैं इसके लिए हर देशवासी को हृदय से बधाई देता हूं।

 पीएम मोदी ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज को लेकर कहा यह केवल एक आंकड़ा नहीं है। ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। इतिहास के नए अध्याय की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि यह नए भारत की वह तस्वीर है जो अपने संकल्पों की सिद्धि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करता है। आज देश बड़े से बड़े कठिन लक्ष्य को तय कर उन्हें हासिल करना जानता है। 

भारत ने अपने नागरिकों को मुफ्त 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।

इस उपलब्धि से दुनिया अब भारत को कोविड़ से ज्यादा सुरक्षित मान रही है। पूरा विश्व आज भारत की इस ताकत को देख रहा है, महसूस कर रहा है।

मोदी ने इस टीकाकरण अभियान को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का सबसे जीवंत  का उदाहरण बताया 


 

 

 

पीएम मोदी के भाषण में क्या होगा इसको लेकर लोग कई कयास लगा रहे हैं। कई लोगों मानना है कि पीएम मोदी 100 करोड़ टीकाकरण के ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों से संबोधन करेगे है। वहीं बच्चों की कोरोना वैक्सीन पर कोई बड़ी खबर मिलने की उम्मीद है, साथ ही पीएम मोदी  आने वाले त्योहारों के लिए कोई बड़ा संदेश दें सकते है।

आने वाले समय में दिवाली और छठ जैसे बडे त्योहार आ रहे है। कयास लगाए जा रहे है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में आगामी त्योहारों पर देश के लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते है। दरअसल पिछले दिनों में ब्रिटेन और रूस में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े। पीएम मोदी अपने संबोधन में घाटी में आतंकियों द्वारा की जा रही हत्याओं पर भी बात रख सकते है। 

Created On :   22 Oct 2021 3:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story