प्रियंका ने मोदी को बताया कमजोर, कहा- ऐसा पीएम मैंने जिंदगी में नहीं देखा

Priyanka Gandhi address two rallies and Hold a roadshow at Sultanpur in Uttar Pradesh
प्रियंका ने मोदी को बताया कमजोर, कहा- ऐसा पीएम मैंने जिंदगी में नहीं देखा
प्रियंका ने मोदी को बताया कमजोर, कहा- ऐसा पीएम मैंने जिंदगी में नहीं देखा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (9 मई) उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तीखे प्रहार किए। प्रियंका ने पीएम मोदी को कमजोर करार देते हुए कहा, इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।

प्रियंका ने कहा, राजनीतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समयस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति, लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना तो छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।

प्रियंका गांधी यूपी के जौनपुर में भी रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के गढ़ सुल्तानपुर में रोड शो करेंगी।

जौनपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पीएम मोदी आमने-सामने नजर आएंगे। वहीं प्रियंका गांधी पहली बार मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में प्रचार करेंगी। बता दें कि सुल्तानपुर से प्रियंका की चाची और बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी चुनाव मैदान में है। 

Created On :   9 May 2019 2:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story