कांग्रेस में 'राहुल युग' शुरू, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
@OfficeOfRG निर्विरोध @INCIndia अध्यक्ष चुने गए... देखिये @AadeshRawal जी रिपोर्ट pic.twitter.com/8bAmWnLjux
— Lalu Prasad Yadav (@ModiLeDubega) December 11, 2017
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की 132 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस में सोमवार से "राहुल युग" की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी को पार्टी के प्रेसिडेंट बन गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए एम. रामचंद्रन ने राहुल गांधी के निर्वाचन का ऐलान किया। बता दें कि आज नॉमिनेशन वापिस लेने का आखिरी दिन था, लेकिन राहुल के अलावा किसी और नेता ने नॉमिनेशन फाइल नहीं किया था, जिस वजह से राहुल पार्टी के प्रेसिडेंट बन गए हैं।
All India Congress Committee"s Central Election Authority officially announces Rahul Gandhi as the President of the Indian National Congress. #CongressPresidentRahulGandhi pic.twitter.com/XvPFHWAND1
— Congress (@INCIndia) December 11, 2017
A heartfelt thank you to everyone for the tremendous support and good wishes you have showered on me. It is an honour for me to work for the ideals of the Congress party and through it for our great country.
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 11, 2017
16 को संभालेंगे पार्टी की कमान
खबरों की मानें तो देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान राहुल गांधी 16 दिसंबर को संभालेंगे। बताया जा रहा है कि 16 तारीख को सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को पार्टी की बागडोर सौंपेंगी। राहुल गांधी को पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आने से ठीक 2 दिन पहले नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हारती जा रही है। ऐसे में राहुल के सामने कई चुनौतियां होंगी।
पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल ने कहा "शुक्रिया मोदीजी"
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। राहुल ने इसके लिए शुक्रिया कहा है। इसके अलावा राहुल ने एक और ट्वीट कर सभी को धन्यवाद भी कहा।
I congratulate Rahul Ji on his election as Congress President. My best wishes for a fruitful tenure. @OfficeOfRG
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2017
Thank you for your good wishes Modi ji. @narendramodi
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 11, 2017
4 दिसंबर को राहुल ने भरा था नॉमिनेशन
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए 4 दिसंबर को कांग्रेस हेडक्वार्टर में जाकर नॉमिनेशन फाइल किया। कांग्रेस की इलेक्शन अथॉरिटी ने प्रेसिडेंट के लिए नॉमिनेशन फाइल करने के लिए 1 से 4 दिसंबर की तारीख तय की थी। इस दौरान राहुल के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
नेहरू-गांधी परिवार के 6वें शख्स राहुल
कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनते ही राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के 6वें शख्स बन जाएंगे, जो इस पद को संभालेंगे। उनसे पहले इस परिवार से मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी इस पद को संभाल चुकी हैं। बता दें कि राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी 19 साल से इस पद को संभाल रहीं हैं। अपने पति और फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर राजीव गांधी की मौत के 7 साल बाद यानी 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं थीं।
सबसे ज्यादा समय तक सोनिया रहीं अध्यक्ष
कांग्रेस की प्रेसिडेंट के रूप में सबसे ज्यादा समय तक सोनिया गांधी रहीं हैं। अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के 7 साल बाद यानी 1998 में सोनिया कांग्रेस की प्रेसिडेंट बनीं थीं। इसके बाद 19 साल तक सोनिया इस पद पर रहीं हैं। अब राहुल गांधी इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में 45 साल तक कांग्रेस की कमान नेहरू-गांधी परिवार ने ही संभाली है। सोनिया से पहले जवाहरलाल नेहरू 11 साल तक इस पद पर रहे। उनके बाद इंदिरा गांधी 7 साल, राजीव गांधी 6 साल और मोतीलाल नेहरू 2 साल तक कांग्रेस प्रेसिडेंट रहे।
Created On :   11 Dec 2017 2:29 AM GMT