लंदन में बोले राहुल गांधी, 2019 का चुनाव BJP-RSS बनाम सभी दल

Rahul gandhi said in London, 2019 parliament election Bjp VS all
लंदन में बोले राहुल गांधी, 2019 का चुनाव BJP-RSS बनाम सभी दल
लंदन में बोले राहुल गांधी, 2019 का चुनाव BJP-RSS बनाम सभी दल
हाईलाइट
  • राहुल ने कहा
  • 'देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है।
  • विदेशी धरती से राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर लगातार हमले कर रहे हैं।
  • हमे किसी भी तरह इन संवैधानिक संस्थाओं को बीजेपी के अतिक्रमण से बचाना है: राहुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेशी धरती से राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर लगातार हमले कर रहे हैं। इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष यूरोप के दौरे पर हैं। राहुल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत में होने वाला 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा बनाम सभी पार्टियों में होगा। राहुल ने कहा, "देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। हमे किसी भी तरह इन संवैधानिक संस्थाओं को बीजेपी के अतिक्रमण से बचाना है। इसलिए, 2019 में सभी को एकजुट होकर भाजपा को चुनाव हराना होगा। हम लगातार संविधान पर हमले के खिलाफ लड़ रहे हैं। भाजपा जो जहर फैला रही है, उसे रोकने की बात पर पूरा विपक्ष सहमत है। हमें ये जहर फैलने से रोकना है।

 

 

राहुल ने कहा कि मैं लोकतंत्र में काम करता हूं। मेरे ऊपर हमला होने के बाद मैंने काफी कुछ सीखा है। इसके पहले बर्लिन में राहुल ने कहा था कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हमारे देश को बांटने का काम कर रहे हैं। राहुल ने कहा हिंदुस्तान में आज जो सरकार है, उसका काम करने का तरीका अलग है। बीजेपी और आरएसएस हमारे देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत हर व्यक्ति की आवाज सुनने की है। राहुल ने कहा कि देश में नौकरियां नहीं हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की 5 दिवसीय यात्रा पर हैं। ये बयान राहुल ने गुरुवार रात बर्लिन में दिया। दरअसल, गुरुवार रात राहुल गांधी का बर्लिन में संबोधन था। उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन इसका प्रसारण तकनीकी खराबी के कारण नहीं हो पाया था। उनका भाषण यूट्यूब पर लिंक के जरिए अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होना था। कहा गया कि कार्यक्रम 10.30 बजे शुरू होगा, लेकिन उसके बाद भी शुरू नहीं हो सका। इसके बाद शुक्रवार को उनका संबोधन जारी किया गया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा में काफी अंतर है। आरएसएस महिलाओं के साथ भेदभाव करता है। आपको आरएसएस में कभी कोई महिला नजर नहीं आएगी, लेकिन कांग्रेस भेदभाव में विश्वास नहीं रखती है।

Created On :   25 Aug 2018 5:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story