कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी, विवादित किताब लिखने पर विरोध 

Senior Congress leader Salman Khurshids house set on fire, protest against writing controversial book
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी, विवादित किताब लिखने पर विरोध 
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी, विवादित किताब लिखने पर विरोध 
हाईलाइट
  • सलमान खुर्शीद के आवास पर आगजनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। बता दें कि इस घटना की जानकारी कांग्रेस के नेता ने फेसबुक पर साझा की है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

शशिथरूर ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि फेसबुक की घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया आई है। थरूर ने ट्वीट कर कहा कि एक राजनेता, जिन्होंने अतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है और हमेशा घरेलू स्तर पर देश के एक उदारवादी, मध्यमार्गी, समावेशी दृष्टिकोण को व्यक्त किया है। हमारी राजनीति में असिहष्णुता के बढ़ते स्तर की सत्ता में बैठे लोगों की निंदा करनी चाहिए।

VHP ने दी थी जुबान काटने की धमकी 

बता दें कि शाहजहांपुर में बीते शनिवार को विहिप ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका था। इतना ही नहीं विश्व हिंदू परिषद इतना ही नहीं विश्व हिंदू परिषद ने खुर्शीद की जुबान काटने की भी धमकी दी थी। इस दौरान VHP कार्यकर्ताओं ने कहा था कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

किताब के कुछ हिस्सों पर है आपत्ति

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद की इस विवादित किताब के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोकोहरम से की है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस किताब के एक चैप्टर में सलमान खुर्शीद लिखते हैं कि हिंदुत्व साधु संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी संगठनों जैसा है। जब इस पुस्तक को लेकर विवाद खड़ा हुआ तब सलमान खुर्शीद ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने कभी हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से नही की, बल्कि उनके कहने का मतलब ये था कि बीजेपी समर्थक धर्म का दुरूपयोग करते हैं और इसलिए उन्हीं की तरह हैं जो इस्लाम का दुरूपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो हिंदू धर्म की तारीफ कर रहा हूं। खुर्शीद ने कहा कि मुझे उनसे  आपत्ति है कि जो हिंदू धर्म का दुरूपयोग कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में बैन होगी यह विवादित किताब

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीते शुक्रवार को कहा था कि यह विवादित किताब मध्यप्रदेश में बैन किया जाएगा। जिसके लिए विधि विशेषज्ञों से राय लेंगे। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस देश को खंडित करने की बात करती है और सलमान खुर्शीद अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में उसी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

 

Created On :   15 Nov 2021 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story