मोहाली में पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या

Senior journalist KJ Singh and his mother found dead at their Mohali house
मोहाली में पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
मोहाली में पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर लोकंतत्र के चौथे स्तंभ पर वार हुआ है। पिछले कुछ दिनों से पत्रकारों पर होने वाले हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर की हत्या कर दी गई है। दोनों की डेड बॉडी उनके मोहाली स्थित घर से मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाल के दिनों में पत्रकारों  की आवाज को दबाने का भरसक प्रयास किया जा रहा हैं और उनकी हत्याएं की जा रही है। अभी कुछ दिन पहले कन्नड़ भाषा की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके बाद त्रिपुरा में शांतनु भौमिक की रिपोर्टिंग के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आज केजे सिंह की हत्या खबर आई है।

केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। उनकी मां 92 वर्ष की थीं। पुलिस को आशंका हैं कि दोनों लोगों की हत्या की गई है। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर तफतीश कर रहे हैं।
 

Created On :   23 Sept 2017 3:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story