कांग्रेस ने शकील अहमद को पार्टी से निकाला, टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय लड़ रहे थे चुनाव

कांग्रेस ने शकील अहमद को पार्टी से निकाला, टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय लड़ रहे थे चुनाव

डिजिटल डेस्क, पटना। वरिष्ठ नेताओं में शामिल बिहार के कांग्रेसी प्रवक्ता शकील अहमद को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शकील मधुबनी से लोकसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे, लेकिन ये सीट महागठबंधन के खाते में है और महागठबंधन ने इस सीट से विकासशील इंसान पार्टी के बद्रीनाथ पुर्वे को टिकट दिया है। इसीलिए शकील ने यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था।

कांग्रेस ने शकील के अलावा बेनीपट्टी से विधायक भावना झा को भी पार्टी से निकाल दिया है। भावना पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है। बता दें कि शकील अहमद को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निलंबित किया है। अहमद कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने मधुबनी से दो फॉर्म जमा किए थे, एक कांग्रेस के निशान के साथ, जबकि दूसरा बिना निशान वाला था, कांग्रेस के निशान जारी करने से इनकार करने के बाद शकील ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया। भाजपा ने इस सीट से पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के बेटे अशोक यादव को मैदान में उतारा है।

 

 

 

Created On :   5 May 2019 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story