शिमला नए साल का जश्न मनाने के लिए बेहतर आप्शन, लग रही पर्यटकों की भीड़

shimla is best option for new year celebration 
शिमला नए साल का जश्न मनाने के लिए बेहतर आप्शन, लग रही पर्यटकों की भीड़
शिमला नए साल का जश्न मनाने के लिए बेहतर आप्शन, लग रही पर्यटकों की भीड़

डिजिटल डेस्क, शिमला। शिमला हमेशा से ही पर्यटकों की पसंद रहा है। अब नए साल पर भी यहां सैलानी जुटने लगे हैं। शिमला की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर्यटन स्थल में नये साल का जश्न मनाने के शौकीन 6 महीने पहले ही होटल बुकिंग करवा लेते हैं।

शिमला पर्यटकों को ठंड के साथ साथ कुदरती सौंदर्य के चलते भी अपनी और खींचती है। पर्यटक नए साल पर बर्फ का इंतजार करते हैं। अबकी बार क्रिसमस पर यहां बर्फ नहीं गिरी तो अब पर्यटकों को नए साल में बर्फ गिरने की उम्मीद है। यहां दिन में तापमान आरामदेह है लेकिन रात का तापमान दो डिग्री तक गिर चुका है।

शिमला में बर्फ गिरने पर सर्दी और बढ़ जाती है। इस साल भी शिमला में पर्यटकों की खासी भीड़ है। शिमला की सबसे लोकप्रिय जगह माल रोड है जहां पर्यटक चहलकदमी और ठंड का मजा लेने के लिए आते हैं। रिज मैदान पर हमेशा ठंडी हवाएं चलती रहती हैं जो ठंड का मजा दोगुना कर देती हैं।

शिमला अब धीरे-धीरे कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहा हो। इसका बड़ा कारण इस शहर के लोकप्रिय हिस्सों जैसे माल रोड और रिज मैदान की सफाई व्यस्था भी है। क्योंकि माल रोड और रिज मैदान देश के सबसे साफ-सुथरी जगहों मे से एक हैं।

नए साल को देखते हुए होटल मालिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के आयोजन कर रहे हैं। इनमें सौंदर्य प्रतियोगिताओं के अलावा नाच-गाने के कार्यक्रम भी शामिल हैं। लेकिन शिमला घूमने आए लोगों को जिस चीज का इंतजार है वो है बर्फ। हालांकि कुफरी और नारकंडा जैसी जगहों पर पहले ही बर्फ गिर चुकी है लेकिन शिमला शहर में बर्फ गिरना पर्यटकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। राज्य सरकार पहले ही कह चुकी है कि अगर आप शिमला आना चाहते हैं तो पहले होटल बुकिंग करवा लें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Created On :   31 Dec 2017 12:15 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story