नायडू के इस्‍तीफे के बाद स्‍मृति ईरानी को उनके मंत्रालयों का चार्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नायडू के इस्‍तीफे के बाद स्‍मृति ईरानी को उनके मंत्रालयों का चार्ज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। वेंकैया नायडू ने उपराष्टपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है इससे पहले यह मंत्रालय नायडू के पास था। उनके पास इसके अलावा शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार भी था। इसके साथ ही नरेंद्र तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।

दरअसल नायडू की उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवारी के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के जल्द ही विस्तारित होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इसके पीछे कारण वेंकया नायडू का उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन लगभग तय होना है, जिनके पास दो मंत्रालय हैं। इसके अलावा रक्षा और पर्यावरण मंत्रालय में भी कोई पूर्णकालिक मंत्री नहीं है। मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद से रक्षा मंत्रालय का जिम्मा वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास है और अनिल माधव दवे के निधन के बाद से पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त जिम्मा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन के पास है। उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को एनडीए की ओर से कर दी गई है।

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संसद के मॉनसून सत्र के बाद एक फेरबदल की उम्मीद है और कुछ नए चेहरे भी कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। मनोहर पार्रिकर के मार्च में गोवा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद रक्षा मंत्रालय किसी पूर्णकालिक कैबिनेट मंत्री के बगैर रह गया था जबकि अनिल दवे के मई में निधन हो जाने से पर्यावरण मंत्रालय में मंत्री पद रिक्त हो गया था। सूचना प्रसारण और नरेंद्र तोमर को शहरी विकास मंत्रालय मिला

Created On :   18 July 2017 11:22 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story