मप्र में सपा विधायक पार्टी से निष्कासित

भोपाल 19 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला को शुक्रवार को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
सपा की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रवक्ता यश भारतीय ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मतदान हुआ, और पार्टी की ओर से व्हिप जारी किए जाने के बावजूद शुक्ला ने भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया, लिहाजा उन्हें पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है।
सपा के आधिकारिक ट्वीट हेंडल पर एक ट्वीट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
Created On :   19 Jun 2020 9:31 PM IST
Tags
Next Story












